PM Narendra Modi hoisting the national tricolor from the ramparts of the historic Red Fort on Independence Day

80वां स्वतंत्रता दिवस LIVE UPDATES : देखे वीडियो प्रसारण

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से पीएम मोदी करेंगे 13वीं बार ध्वजारोहण; पहली बार गूंजेंगे ‘वंदे मातरम’ के सभी छह पद”

नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट

15 अगस्त 1947 को मिली आजादी के बाद से भारत अपनी स्वतंत्रता के 80वें वर्ष के गौरवशाली पड़ाव का जश्न मना रहा है।

देश का मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर पर आयोजित किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद परेड की सलामी लेंगे और लगातार 13वीं बार लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करेंगे।

राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को नमन

समारोह की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय समर स्मारक (National War Memorial) जाएंगे।

वहां वे देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर बलिदानी सैनिकों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे लाल किले के ऐतिहासिक प्रांगण में पहुंचेंगे।

ऐतिहासिक बदलाव: ‘वंदे मातरम’ के पूरे छह पद गाए जाएंगे

इस बार के स्वतंत्रता दिवस समारोह में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिलेगा। लाल किले पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ से पहले राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के पूरे छह छंद (पैराग्राफ) गाए जाएंगे।

रक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय उत्सव के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने देश के नागरिकों और विशेषकर युवाओं से भाषण के विषयों को लेकर सुझाव भी आमंत्रित किए थे।

युवाओं और ‘विकसित भारत’ पर विशेष संवाद

13वीं बार राष्ट्र को संबोधित करने जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन में देश के युवाओं के लिए विशेष संदेश और भारत को वैश्विक पटल पर अग्रणी बनाने के विजन पर केंद्रित रहने की संभावना है।

लाल किले की प्राचीर से देश के नवनिर्माण, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और विकास की नई योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी। दिल्ली समेत पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।