“बिहार में एक जुलाई से अब तक 60 से ज्यादा हत्याएं हो चुकी हैं। पिछले छह महीने में 1376 मर्डर हुए हैं। हर महीने औसतन 229 लोगों का मर्डर हो रहा है”
पटना 18 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
बिहार में जिस तरह से अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं उससे नीतीश कुमार की सरकार की साख पर बट्टा रख रहा है। राजधान पटना में ही बीते 24 घंटे में दो मर्डर हो गए। बिहार में 1 जुलाई से 16 जुलाई के बीच 16 दिन में 60 से ज्यादा मर्डर हो चुके हैं। जनवरी से अब तक राज्य में 1400 से ज्यादा मर्डर हो चुके हैं। सिर्फ 6 महीने में 1376 मर्डर हुए हैं। बिहार में हर महीने औसतन 229 लोगों का मर्डर हो रहा है।
जुलाई में हत्या की प्रमुख वारदातें
मगर पटना पुलिस शूटरों का शूटआउट करने के बजाय आंकड़ों में मगन है। वो बता रहे हैं इस सीजन में पिछले साल से कम हत्याए हुई हैं। ये कुछ वैसा ही है दिल बहलाने के लिए गालिब खयाल अच्छा है। अब बिहार पुलिस को NCRB का डेटा देखना चाहिए और आंकड़ों के बजाय लोगों की सुरक्षा पुख्ता करनी चाहिए।
2024 में अपराध के आंकड़े
बिहार में साल 2024 के आंकडे कहते हैं कि हर 3 घंटे में 1 मर्डर और डेली 7 कत्ल हुए। हर हफ्ते 49 मर्डर कर दिए गए। साल 2023 में हर 3 घंटे में 1 मर्डर और रोज़ाना 8 कत्ल हुए। हफ्ते का आंकड़ा 56 मर्डर तक पहुंच गया। साल 2022 में हर 3 घंटे में 1 मर्डर हुआ और रोज़ना 8 मर्डर हुए। हर हफ़्ते 56 मर्डर हुए।
क्या कहते हैं एनसीआरबी के डेटा
एनसीआरबी का डेटा कहता है बिहार में अपराध का आंकड़ा जरूर कम हुआ है। बिहार हत्याओं के मामले में भी देश में दूसरे नंबर पर है। चोरी के मामले में बिहार देश में नंबर 4 पर है। ये चुनावी साल है लिहाजा लॉ एंड ऑर्डर पर बवाल ज्यादा है। ये दलीलें सुशासन बाबू की सरकार दे रही है।
बिहार में पुलिस पर शूटर क्यों हावी होते जा रहे हैं
80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा: 1 करोड़ युवाओं को…
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से पीएम मोदी करेंगे 13वीं बार ध्वजारोहण; पहली बार गूंजेंगे…
यूपी चुनाव: 'आजम खान बनेंगे गृह मंत्री' वाले शिवपाल के बयान पर बवाल, CM योगी…
जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी: आपसे पूछे जाएंगे जाति और बैंक बैलेंस समेत कुल 40…
स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में दहशत: हाई कोर्ट, IGI एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को…
यूपी चुनाव से पहले 'आधी आबादी' पर दांव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50,000 देने…