Breaking News

ED के सर्च ऑपरेशन में छांगुर बाबा की करोड़ों की संपत्ति का पर्दाफाश

“छांगुर बाबा ने बलरामपुर जिले में 2021 और इसके आस-पास करोड़ों की संपत्ति अपने करीबियों के नाम पर खरीदी है। जांच में इन सभी संपत्तियों का खुलासा हुआ है”

बलरामपुर 18 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

ED की जांच में छांगुर बाबा और उसके परिवार की बेनामी अकूत संपत्ति का खुलासा हुआ है। पूरे जिले में बाबा के चमत्कारों के चर्चे तो पहले से थे, लेकिन अब उसकी करोड़ों की संपत्ति देखकर अफसरों के भी होश उड़ गए हैं।

खेत, मकान, दुकान और प्लॉट हर तरह की संपत्ति उसके और उसके नजदीकी लोगों के नाम पर हैं। जांच के दस्तावेजों के मुताबिक छांगुर बाबा और उसके परिवार ने बलरामपुर जिले के अलग-अलग इलाकों में जमीन, मकान और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदी है। कुल मिलाकर इन संपत्तियों की कीमत करीब 10.11 करोड़ रुपये आंकी गई है।

छांगुर बाबा की अकूत संपत्ति की पूरी लिस्ट-

1. चांद औलिया, मधुपुर (3 बीघा कृषि भूमि)

खरीदार: नवीन रोहरा
कीमत: ₹65 लाख (2021 में खरीदी गई)

2. मौजा सुभाष नगर, उतरौला (9000 स्क्वायर फीट मकान)
खरीदार: नीतू रोहरा
कीमत: ₹64 लाख (2021)

3. मधुपुर, उतरौला (5 बीघा कृषि भूमि)
खरीदार: नीतू रोहरा
कीमत: ₹1.25 करोड़ (2020)

4. ललगंज, उतरौला (1250 स्क्वायर फीट प्लॉट)
खरीदार: नीतू रोहरा
कीमत: ₹1.15 करोड़ (2021)

5. मधुपुर (3 बीघा कृषि भूमि)
खरीदार: नवीन रोहरा
कीमत: ₹42 लाख (2021)

6. मधुपुर में एक बड़ा मकान (5400 स्क्वायर फीट)
बाजार मूल्य: लगभग ₹1.4 करोड़

7. बाबा ताजुद्दीन आसवी बुटीक, मोहल्ला सुभाष नगर, उतरौला
कॉमर्शियल दुकान
बाजार मूल्य: लगभग ₹1 करोड़

8. धुसवा टैक्सी स्टैंड के पास, ललगंज रोड पर दुकान (2400 स्क्वायर फीट)
बाजार मूल्य: लगभग ₹1.2 करोड़

9. नवीन रोहरा का निजी मकान, मधुपुर
बाजार मूल्य: लगभग ₹2 करोड़

10. छांगुर बाबा का मकान, रेहा माफी, उतरौला (3000 स्क्वायर फीट)
बाजार मूल्य: लगभग ₹40 लाख

इन तमाम संपत्तियों को मिलाकर बाबा के पास करीब 10.11 करोड़ रुपये की संपत्ति मौजूद है। दिलचस्प बात ये है कि ज्यादातर संपत्तियां 2020 और 2021 में खरीदी गई हैं, यानी उस वक्त जब बाबा का प्रभाव और नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा था। जांच एजेंसियों को शक है कि इस संपत्ति के पीछे विदेशी फंडिंग और फर्जीवाड़े की कहानी छिपी है।

ED ने छंगुर बाबा से संबंधित प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट सीज कर लिए है। जल्दी ये सभी प्रॉपर्टी अटैच होंगी। इन संपत्तियों में बाबा का घर शामिल है। बाबा के बेटे का घर शामिल है। बाबा के राजदार नवीन और नीतू की प्रॉपर्टी भी शामिल है।

करीब 40 करोड़ की प्रॉपर्टी है, जो सीज की गई है। अभी ED का सर्च ऑपरेशन यूपी और मुंबई में जारी है। फिलहाल गुरुवार को किए गए सर्च ऑपरेशन में ईडी ने बाबा उसके सहयोगियों के प्रॉपर्टी के काफी डाक्यूमेंट्र बरामद किए है। 

विदेशी फंडिंग का मिला लिंक

वहीं छांगुर बाबा धर्मांतरण रैकेट पर ईडी की टीम ने बड़ा खुलासा किया है। ED की टीम ने 14 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इसमें बाबा के राजदार नवीन के करीबी शहजाद शेख के मोबाइल फोन से मिला ED को एक बड़ा सुराग मिला है।

शहजाद शेख के मोबाइल फोन से ED को क्रोएशिया की करेंसी कुना का एक फोटो मिला है। इससे यह जाहिर होता है कि कैसे विदेशों तक धर्मांतरण का रैकेट काम कर रहा था। ईडी को शक है कि धर्मांतरण रैकेट में फॉरेन करेंसी का भी इस्तेमाल हुआ है। फिलहाल ED मोबाइल फोन का डाटा खंगालने में जुटी हुई है। 

Santosh SETH

Recent Posts

1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग, फ्री कोचिंग का पीएम मोदी ने किया ऐलान

80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा: 1 करोड़ युवाओं को…

1 hour ago

80वां स्वतंत्रता दिवस LIVE UPDATES : देखे वीडियो प्रसारण

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से पीएम मोदी करेंगे 13वीं बार ध्वजारोहण; पहली बार गूंजेंगे…

5 hours ago

गृह मंत्री वाले बयान पर सीएम योगी और ओपी राजभर का सपा पर हमला

यूपी चुनाव: 'आजम खान बनेंगे गृह मंत्री' वाले शिवपाल के बयान पर बवाल, CM योगी…

21 hours ago

जनगणना : केंद्र ने जारी की 40 सवालों की सूची, जानिए क्या-क्या पूछा जाएगा

जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी: आपसे पूछे जाएंगे जाति और बैंक बैलेंस समेत कुल 40…

21 hours ago

दिल्ली में बम की धमकी: हाई कोर्ट, एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को उड़ाने का अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में दहशत: हाई कोर्ट, IGI एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को…

21 hours ago

यूपी चुनाव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50 हजार का प्लान !

यूपी चुनाव से पहले 'आधी आबादी' पर दांव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50,000 देने…

1 day ago