हिमाचल/ सोलन समाचार – प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 200 सदस्य जोडे़गी भाजपा – डॉ. राजीव बिंदल
“प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 200 सदस्य जोडे़गी भाजपा : डॉ. राजीव बिंदल भाजपा का राष्ट्रव्यापी संगठन महापर्व सदस्यता अभियान पूरे देश सहित हिमाचल प्रदेश में भी चलाया जायेगा”
सोलन 25 / 08 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सोलन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की व सभी को इस राष्ट्रव्यापी अभियान को सार्थक बनाने के लिए उचित दिशा निर्देश दिये ।
हमारें संवाददाता नीतू कौशल से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने बताया कि भाजपा अपने इस संगठानतमक राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान में नये सदस्यों को जोडेगी ।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 200 नये सदस्य जोडे जायेंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत आगामी दिनों में कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।










