हिमाचल /कुल्लू समाचार – 30 नवंबर तक मरीज को मिलेगी निशुल्क डायलिसिस की सुविधा
“हिमकेयर योजना के अंतर्गत निजी डायलिसिस सेंटर में 30 नवंबर तक मरीज को मिलेगी निशुल्क डायलिसिस की सुविधा, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी की”
कुल्लू 25 / 08 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
सरकार ने हिमकेयर योजना के तहत डीटीएम डायलिसिस के मरीजों को निजी डायलिसिस सेंटर में इलाज की दी सुविधा।
प्रदेश सरकार के द्वारा हिम केयर योजना के तहत डायलिसिस के मरीजों को निजी डायलिसिस सेंटर पर 30 नवंबर तक निशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी।
जिसको लेकर प्रदेश सरकार की तरफ से 14 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी की गई है। ऐसे में सरकार ने निजी डायलिसिस सेंटर को पत्राचार के माध्यम से हम केयर योजना के तहत निशुल्क डायलिसिस की सुविधा प्रदान करने के लिए निर्देश दिए हैं।
सीएमओ कुल्लू डॉक्टर नाराज पवार ने कहा कि सरकार के द्वारा 14 अगस्त को जारी नोटिफिकेशन में निजी डायलिसिस सेंटर में हिम केयर योजना के तहत डायलिसिस के मरीज को निशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि लोगों को इलाज करवाने के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। ऐसे में जहां पर वह डायलिसिस की सुविधा निजी डायलिसिस सेंटर में ले रहे थे वहीं इस सुविधा का लाभ उठाएं।
उन्होंने कहा कि इसको लेकर सभी निजी डायलिसिस सेंटर को निर्देश दिए गए हैं ताकि डायलिसिस के मरीजों को हम केयर योजना के तहत निशुल्क डायलिसिस की सुविधा 30 नवंबर तक उपलब्ध करवाई जाए इसको लेकर पत्राचार किया गया है।











