दिल्ली – रामलीला आयोजन को लेकर हुआ भूमिपूजन
नई दिल्ली -01 / 09 / 2024 (शब्द) संतोष सेठ की रिपोर्ट
3 अक्टूबर से शुरू होने वाली रामलीला के लिए दिल्ली के अशोक विहार फेज-2 में आदर्श रामलीला कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इस वर्ष 51वीं बार आयोजित हो रही रामलीला के लिए रविवार को भूमिपूजन हुआ। कार्यक्रम में गणेश वंदना और रामायण के प्रसंगों का मंचन किया गया।
इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।










