आजमगढ़ – जिले में एटीएस की बड़ी छापेमारी, फर्जी जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की सूचना पर हुई कार्यवाई
“आजमगढ़ जिले में एटीएस की बड़ी छापेमारी में सीएमओ कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 8 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है”
आज़मगढ़ 02 / 09 /2024 (शब्द)
मिली जानकारी के अनुसार ये लोग सी.आर.एस. पोर्टल पर अधिकृत आईडी का दुरुपयोग कर बड़े पैमाने पर फर्जी जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर भारी धन अर्जित कर रहे थे।
सूचना पर संदिग्ध शिवानन्द से पूछताछ की गयी और उसके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में उपलब्ध तथ्यों का अवलोकन किया, तो ज्ञात हुआ कि फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले सिंडिकेट की मुखिया सी.एम.ओ. कार्यालय में कार्य करने वाली संविदा कर्मी अनीता यादव है।
अनीता यादव के इस कार्य में आनंद यादव उर्फ नन्हे यादव द्वारा सहयोग किया जाता है। अनीता यादव और आनंद यादव द्वारा शिवानन्द को भी फर्जी प्रमाण पत्र बनाने हेतु विभिन्न आईडी उपलब्ध करायी गयी थी।










