जौनपुर – मंगेश यादव के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी सपा – लाल बिहारी यादव (एमएलसी व नेता विरोधी दल)

“सुल्तानपुर पुलिस मुठभेड़ में मारे गए मंगेश यादव के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। सपा का आरोप है कि पुलिस ने घर से उठाकर उसे मुठभेड़ में मार दिया था”

जौनपुर 07 / 09 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

शुक्रवार को सपा के एमएलसी व नेता विरोधी दल लाल बिहारी यादव की अगुवाई में सपा का एक प्रतिनिधिमंडल अगरौरा गांव में पहुंचकर परिवार वालो से मिलकर ढांढस बंधाया।

मीडिया से बातचीत करने पर उन्होंने इसे एनकाउंटर नही बल्कि पुलिस द्वारा हत्या किये जाने का आरोप लगाया।

नेता विरोधी दल ने कहा प्रदेश की वर्तमान सरकार में यादव और मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा है।

सपा एमएलसी लालबिहारी यादव ने सुल्तानपुर में 1 लाख के इनमिया मंगेश यादव मारे जाने के बाद उसके घर पहुंचकर मुलाकात करके सांत्वना दी और परिजनों को आश्वासन दिया कि इसकी जांच कराई जाएगी। 

साथ ही कहा कि जिन पुलिस वालों ने मंगेश को घर से पकड़के लेकर जाकर हत्या की है उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा ।

मीडिया से बातचीत करते हुए नेता विरोधी दल लालबिहारी यादव ने कहा कि मंगेश यादव को पुलिस घर से उठा कर ले गई पूछताछ के नाम पर और उसकी हत्या कर दी गई।

उसकी हत्या पुलिस अभिरक्षा में हुई है जो पुलिस इस हत्या में शामिल है उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है, साथ ही कहा कि डीएम एसपी को स्पीड पोस्ट से तहरीर दर्ज करने के लिए भेजा जाएगा।

जिसका रिपोर्ट हाई कमान को दे दिया गया है। साथ ही यह भी कहा कि जो अपराधी हैं वह खुले आम घूम रहे हैं।

और जिनके ऊपर छोटे-मोटे मुकदमे है उनका एनकाउंटर कर दिया जा रहा है यहां के पुलिस अधीक्षक को कौन-कौन से बड़े अपराधी है इनका लिस्ट जारी करना चाहिए।

वही इस मामले पर मृतक की बहन व पिता राकेश यादव ने कहा कि हमारे बेटे को पुलिस पूछताछ के लिए घर से ले जाकर उसकी हत्या की है। 

हमारा बेटा हमारे साथ कंडक्टर का काम करता था उसके ऊपर कोई बड़ा आरोप नहीं था। पुलिस ने फर्जी ढंग से उसे एनकाउंटर दिखाकर मार दिया। इसकी जांच होनी चाहिए जिससे न्याय मिल सके।

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा है कि मंगेश यादव की मुठभेड़ में मौत नहीं हुई बल्कि पुलिस उसे घर से उठाकर ले गई और बाद में उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने कहा कि हमने इस मामले में पुलिस वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी पर पुलिस ने इसे स्वीकार नहीं किया।

उन्होंने कहा इस मामले में मानवाधिकार आयोग, पिछड़ा वर्ग आयोग और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को पत्र लिखकर इंसाफ मांगेंगे।

सदन में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने कहा की मंगेश यादव के परिवार में अब कोई कमाने वाला नहीं है इसलिए सरकार को उसकी आर्थिक मदद करनी चाहिए।

लाल बिहारी यादव शुक्रवार को जौनपुर में मंगेश यादव के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे और मंगेश यादव के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.