जौनपुर – कांग्रेस नेता पर युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

“कोतवाली शेख मोहामिद निवासी पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि मुफ्ती मेहंदी निवासी कजियाना शादी का झांसा देकर याैन संबंध बनाए, उस समय उसकी उम्र 15 वर्ष थी। साथ ही पीड़िता ने मुफ्ती मेंहदी पर देह व्यापार भी कराने का आरोप लगाया”

जौनपुर02 / 09 / 2024 (शब्द) मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

नगर कोतवाली क्षेत्र के कजियाना मोहल्ले में कांग्रेस नेता और पूर्व शहर उपाध्यक्ष मुफ्ती मेहंदी को घर में काम करने वाली नौकरानी से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोतवाली शेख मोहामिद निवासी पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि मुफ्ती मेहंदी निवासी कजियाना कोतवाली के घर पर 10 वर्षों से झाडू पोछा का काम करती थी।

शादी का झांसा देकर उसने याैन संबंध बनाए, उस समय उसकी उम्र 15 वर्ष थी। साथ ही पीड़िता ने मुफ्ती मेंहदी पर देह व्यापार भी कराने का आरोप लगाया।