चंदौली – बाबा कीनाराम के 425वीं जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम योगी
“जनपद चंदौली में अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी के 425वीं प्रकटोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कीनाराम जी ने तत्कालीन समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए एक दिव्य साधना को आगे बढ़ाने का काम किया है”
चंदौली 02 / 09 / 2024 (शब्द)
उन्होंने कहा कि समाज की बिगड़ती हुई स्थिति को देखते हुए उन्होंने समाज को जोड़ने का काम किया। दलितों, वनवासियों, आदिवासियों के साथ बिना भेदभाव के एक ऐसे समाज का निर्माण किया था।
जिसके कारण एक साथ आने में लोगों को आसानी हुई। उन्होंने कहा कि यह काम एक योगी और एक संत ही कर सकता है।










