“खेतासराय थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक अनिल यादव बाइक से खेतासराय बाजार से लौट रहे थे। शाहापुर गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी”
जौनपुर 18 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
अनिल यादव मूल रूप से आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के अवराडार गांव के रहने वाले थे। वह इन दिनों अपने ननिहाल खेतासराय थाना क्षेत्र के दुलीपुर जमदहाँ गांव में परिवार के साथ रह रहे थे।
हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। घायल अनिल को खेतासराय के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खेतासराय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर फैल गई। परिजन और रिश्तेदार बिलख पड़े। गांव के लोग शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। खेतासराय थानाध्यक्ष के अनुसार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी है।
यूपी चुनाव: 'आजम खान बनेंगे गृह मंत्री' वाले शिवपाल के बयान पर बवाल, CM योगी…
जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी: आपसे पूछे जाएंगे जाति और बैंक बैलेंस समेत कुल 40…
स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में दहशत: हाई कोर्ट, IGI एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को…
यूपी चुनाव से पहले 'आधी आबादी' पर दांव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50,000 देने…
14 अगस्त 1947: विभाजन की विभीषिका, जब आजादी के जश्न पर हावी हो गया था…
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: पीएम मोदी ने पीड़ितों के संघर्ष को किया नमन, कहा- 'शून्य…