International

अमेरिका ने लश्कर के प्रॉक्सी संगठन TRF को ‘विदेशी आतंकी संगठन’ घोषित किया

“आतंकवाद के खिलाफ भारत की इंटरनेशल मुहिम को बड़ी कामयाबी मिली है। अमेरिका ने पहलगाम आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार पाकिस्तान समर्थित ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है”

नई दिल्ली 18 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी संगठन TRF को विदेशी आतंकवादी संगठन और Specially Designated Global Terrorist की लिस्ट में शामिल किया है। आपको बता दें कि TRF ने बीते अप्रैल महीने में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हमले में 26 सैलानियों की हत्या की ज़िम्मेदारी ली थी।

लश्कर का मुखौटा संगठन है TRF

अमेरिका ने ये भी माना कि टीआरएफ लश्कर ए तैयबा का ही मुखौटा संगठन है जिसे यूएन पहले ही आतंकवादी संगठन घोषित कर उस पर बैन लगा चुका है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हमले के बाद टीआरएफ ने ही जिम्मेदारी ली थी। ये लश्कर का मुखौटा संगठन है जो कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदातों को अंजाम देता है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने ये जानकारी दी है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि टीआरएफ को आतंकवादी संगठन घोषित किया जाना हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा हितों की रक्षा करने, आतंकवाद का मुकाबला करने और पहलगाम हमले के लिए इंसाफ के प्रति ट्रंप प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

टीआरएफ ने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसे अमेरिकी अधिकारियों ने लश्कर-ए-तैयबा द्वारा 2008 में किए गए मुंबई हमलों के बाद भारत में नागरिकों पर सबसे घातक आतंकवादी हमला बताया था।

TRF की मुश्किलें कैसे बढ़ेंगी?

  • 1 – TRF के आतंकियों के खिलाफ और कड़े एक्शन होंगे
  • 2 – TRF के आतंकियों पर कड़े वित्तीय प्रतिबंध लागू होंगे
  • 3 – TRF से जुड़े लोगों पर यात्रा प्रतिबंध भी लगेगा
  • 4 – TRF के खिलाफ आतंक-रोधी मुहिम तेज होगी

हाफिज सईद पर पहले भी हो चुका एक्शन

आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब अमेरिका ने आतंकी हाफिज सईद के संगठनों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। इससे पहले साल 2008 में मुंबई हमले के लिए जिम्मेदार हाफिज सईद के आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा पर बैन लगा चुका है।

उसके बाद हाफिज ने जमात उद दावा बनाया। उसे भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आतंकी संगठन घोषित किया जा चुका है। और अब हाफिज के दूसरे मुखौटा संगठन टीआरएफ को भी आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया गया है।

Santosh SETH

Recent Posts

80वां स्वतंत्रता दिवस LIVE UPDATES : देखे वीडियो प्रसारण

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से पीएम मोदी करेंगे 13वीं बार ध्वजारोहण; पहली बार गूंजेंगे…

49 minutes ago

गृह मंत्री वाले बयान पर सीएम योगी और ओपी राजभर का सपा पर हमला

यूपी चुनाव: 'आजम खान बनेंगे गृह मंत्री' वाले शिवपाल के बयान पर बवाल, CM योगी…

16 hours ago

जनगणना : केंद्र ने जारी की 40 सवालों की सूची, जानिए क्या-क्या पूछा जाएगा

जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी: आपसे पूछे जाएंगे जाति और बैंक बैलेंस समेत कुल 40…

16 hours ago

दिल्ली में बम की धमकी: हाई कोर्ट, एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को उड़ाने का अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में दहशत: हाई कोर्ट, IGI एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को…

16 hours ago

यूपी चुनाव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50 हजार का प्लान !

यूपी चुनाव से पहले 'आधी आबादी' पर दांव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50,000 देने…

22 hours ago

14 अगस्त 1947 विभाजन की विभीषिका: इतिहास का खूनी विस्थापन

14 अगस्त 1947: विभाजन की विभीषिका, जब आजादी के जश्न पर हावी हो गया था…

22 hours ago