पूर्वांचल यूनिवर्सिटी : 34 कोर्स के लिए पीयूकैट परीक्षा आज से

“वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पीयूकैट परीक्षा 18 और 19 जुलाई को होगी। परीक्षा उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान में आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय ने 3308 आवेदकों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं”

जौनपुर 18 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

परीक्षा तीन पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 से 11 बजे तक होगी। दूसरी पाली दोपहर 12 से 2 बजे तक चलेगी। तीसरी पाली शाम 3 से 5 बजे तक निर्धारित है। विश्वविद्यालय में कुल 1480 सीटें हैं। प्रवेश मेरिट और परीक्षा के आधार पर दिया जाएगा।

विश्वविद्यालय में कई पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इनमें बीटेक के 10 कार्यक्रम शामिल हैं। साथ ही एमबीए, एमएफसी, एमबीई, बीसीए, बीबीए, एमसीए और इंटीग्रेटेड एमसीए हैं। डीफार्मा, बीए एलएलबी और बीएससी बॉयोटेक्नोलाजी के कोर्स भी हैं। छात्र अपनी लॉगिन आईडी से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

पीयूकैट संयोजक डॉ. मिथिलेश सिंह ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। विश्वविद्यालय परिसर में चलने वाले सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश इसी परीक्षा के माध्यम से होगा।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्री वाले बयान पर सीएम योगी और ओपी राजभर का सपा पर हमला

यूपी चुनाव: 'आजम खान बनेंगे गृह मंत्री' वाले शिवपाल के बयान पर बवाल, CM योगी…

14 hours ago

जनगणना : केंद्र ने जारी की 40 सवालों की सूची, जानिए क्या-क्या पूछा जाएगा

जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी: आपसे पूछे जाएंगे जाति और बैंक बैलेंस समेत कुल 40…

14 hours ago

दिल्ली में बम की धमकी: हाई कोर्ट, एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को उड़ाने का अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में दहशत: हाई कोर्ट, IGI एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को…

14 hours ago

यूपी चुनाव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50 हजार का प्लान !

यूपी चुनाव से पहले 'आधी आबादी' पर दांव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50,000 देने…

20 hours ago

14 अगस्त 1947 विभाजन की विभीषिका: इतिहास का खूनी विस्थापन

14 अगस्त 1947: विभाजन की विभीषिका, जब आजादी के जश्न पर हावी हो गया था…

20 hours ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: पीएम ने दी 1947 के पीड़ितों को श्रद्धांजलि

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: पीएम मोदी ने पीड़ितों के संघर्ष को किया नमन, कहा- 'शून्य…

20 hours ago