6 राज्यों में बढ़ी वोटर लिस्ट सत्यापन (SIR) की तारीख, यहाँ देखें नया शेड्यूल

“भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने गुरुवार को एक अहम फैसला लेते हुए देश के 6 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के कार्यक्रम में बदलाव किया है। आयोग ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और अंडमान व निकोबार में SIR प्रक्रिया पूरा करने की समय सीमा बढ़ा दी है”

नई दिल्ली: 11 / 12 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

SIR के तहत वेरिफिकेशन की अंतिम तारीख पहले 4 दिसंबर थी, जिसे बढ़ाकर 11 दिसंबर किया गया था। हालांकि, यूपी और बंगाल समेत कई राज्यों में सत्यापन का कार्य अभी भी अधूरा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEOs) द्वारा समय सीमा बढ़ाने के अनुरोध के बाद आयोग ने यह निर्णय लिया है।

राज्यों के लिए SIR की नई तारीखें (New Schedule)

चुनाव आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, विभिन्न राज्यों के लिए गणना (Enumeration) और ड्राफ्ट रोल पब्लिश करने की नई तारीखें इस प्रकार हैं:

राज्य / केंद्रशासित प्रदेश गणना की अंतिम तारीख ड्राफ्ट रोल पब्लिश होने की तारीख
तमिलनाडु 14 दिसंबर 2025 (रविवार) 19 दिसंबर 2025 (शुक्रवार)
गुजरात 14 दिसंबर 2025 (रविवार) 19 दिसंबर 2025 (शुक्रवार)
मध्य प्रदेश 18 दिसंबर 2025 (गुरुवार) 23 दिसंबर 2025 (मंगलवार)
छत्तीसगढ़ 18 दिसंबर 2025 (गुरुवार) 23 दिसंबर 2025 (मंगलवार)
अंडमान और निकोबार 18 दिसंबर 2025 (गुरुवार) 23 दिसंबर 2025 (मंगलवार)
उत्तर प्रदेश 26 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) 31 दिसंबर 2025 (बुधवार)

यूपी में सबसे ज्यादा काम बाकी

उत्तर प्रदेश में SIR प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सबसे अधिक समय (31 दिसंबर तक) दिया गया है। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 14 दिनों की अतिरिक्त मोहलत मांगी थी, क्योंकि वहां अभी भी करीब 2.91 करोड़ फॉर्म जमा नहीं हो सके हैं, जिनका वेरिफिकेशन होना बाकी है।

बंगाल में 57 लाख वोटर ‘लापता’

पश्चिम बंगाल में SIR का काम लगभग पूरा हो चुका है (99.86% डिजिटाइजेशन), लेकिन यहां करीब 57 लाख मतदाताओं की स्थिति स्पष्ट नहीं है। यदि इनका सत्यापन नहीं हुआ, तो फाइनल वोटर लिस्ट से इनके नाम कटने का खतरा है।

वहीं, गोवा, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में गणना का काम आज (11 दिसंबर) समाप्त हो रहा है।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.