UP Sports College Admission 2026

UP स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026: कक्षा 6, 9 और 11 के लिए आवेदन शुरू

यूपी स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026-27: लखनऊ, गोरखपुर, सैफई सहित 5 कॉलेजों में कक्षा 6, 9 और 11 में प्रवेश शुरू, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

जौनपुर/लखनऊ: द पॉलिटिक्स अगेन : विनोद यादव की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और होनहार खिलाड़ियों को निखारने के लिए खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के अधीन संचालित स्पोर्ट्स कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।

क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह ने जानकारी दी है कि प्रदेश के 5 प्रमुख स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा 6, 9 और 11 में कुल 518 संभावित रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

यह आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और ऑनलाइन माध्यम से संपन्न कराई जाएगी। इच्छुक और योग्य खिलाड़ी निर्धारित पोर्टल के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।

इन 5 स्पोर्ट्स कॉलेजों में मिलेगा प्रवेश

उ0प्र0 स्पोर्ट्स कालेजेज सोसायटी, लखनऊ के अधीन संचालित निम्नलिखित कॉलेजों में प्रवेश लिया जाएगा:

  1. गुरु गोबिन्द सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ

  2. वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर

  3. मेजर ध्यानचन्द स्पोर्ट्स कॉलेज, सैफई

  4. स्पोर्ट्स कॉलेज, फतेहपुर

  5. स्पोर्ट्स कॉलेज, सहारनपुर


आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दिशा-निर्देश

  • आवेदन का माध्यम: आवेदन फॉर्म ’’खेल साथी पोर्टल’’ (http://khelsathi.in) के माध्यम से भरे जाएंगे।

  • अभ्यर्थी स्पोर्ट्स कॉलेज की वेबसाइट (sportscollegelko.in) पर दिए गए लिंक का भी उपयोग कर सकते हैं।

  • आवेदन शुल्क: ऑनलाइन आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है।

  • PEN नंबर अनिवार्य: इस बार आवेदन फॉर्म में यूडाइस (UDISE) पोर्टल द्वारा जारी अभ्यर्थी का ‘पेन नम्बर’ (Permanent Education Number – PEN) अनिवार्य रूप से भरना होगा। बिना PEN नंबर के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

  • अधिवास (Domicile): अभ्यर्थी का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी (Domicile) होना अनिवार्य है और वह केवल अपने मण्डल से ही प्रारम्भिक चयन परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है।


कक्षावार आयु सीमा (आयु की गणना 01 अप्रैल 2026 के आधार पर)

अभ्यर्थी के शैक्षिक रिकॉर्ड का परीक्षण यूडाइस प्लस पोर्टल पर उसके पेन (PEN) नंबर के आधार पर किया जाएगा। आयु सीमा का निर्धारण इस प्रकार है:

  • कक्षा 06 के लिए: 09 से 12 वर्ष के बीच (जन्मतिथि: 01.04.2014 से 31.03.2017 के मध्य)

  • कक्षा 09 के लिए: 12 से 15 वर्ष के बीच (जन्मतिथि: 01.04.2011 से 31.03.2014 के मध्य)

  • कक्षा 11 के लिए: 15 से 17 वर्ष के बीच (जन्मतिथि: 01.04.2009 से 31.03.2011 के मध्य)


प्रारम्भिक चयन परीक्षा (वाराणसी मण्डल के लिए विशेष सूचना)

वाराणसी मण्डल के जनपदों के अभ्यर्थियों के लिए प्रारम्भिक चयन परीक्षा (Trials) का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल, लालपुर, वाराणसी में किया जाएगा।

  • तिथि एवं समय: 21 और 22 मई 2026, सुबह 7:00 बजे से।

खेलवार श्रेणी (जिसमें ट्रायल होंगे):

  • केवल बालक वर्ग (Boys Only): एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, तैराकी, बॉक्सिंग, हैण्डबाल एवं भारोत्तोलन (Weightlifting)।

  • बालक एवं बालिका वर्ग (Boys & Girls): हॉकी, जिम्नास्टिक, कुश्ती, वॉलीबाल एवं बैडमिन्टन।

  • केवल बालिका वर्ग (Girls Only): जूडो।


चयन की आगे की प्रक्रिया

  1. मेरिट लिस्ट: प्रारम्भिक चयन परीक्षा में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन (प्राप्त अंकों) के आधार पर प्रदेश स्तरीय खेलवार श्रेष्ठता (Merit) सूची तैयार की जाएगी। यह सूची कॉलेज की वेबसाइट और खेल साथी पोर्टल पर प्रकाशित होगी।

  2. मुख्य चयन परीक्षा (Mains): श्रेष्ठता सूची में चयनित अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों (03-04 जून 2026 और 05-06 जून 2026) पर मुख्य चयन परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे।

  3. जैविक आयु जांच: मुख्य चयन परीक्षा की मेरिट लिस्ट में आने वाले अभ्यर्थियों की केंद्रीय व्यवस्था के तहत ‘जैविक आयु जांच’ (Biological Age Test) कराई जाएगी, ताकि उम्र में किसी भी तरह की विसंगति से बचा जा सके।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.