विशाखापत्तनम : चंदनोत्सवम के दौरान 20 फीट लंबी दीवार गिरने से सात लोगों की मौत

“आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में चंदनोत्सव के दौरान भीषण हादसा हो गया। यहां दीवार का 20 फीट लंबा हिस्सा गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल भी हो गए।  NDRF और APSDRF की टीम मौके पर मौजूद है। राहत एवं बचाव अभियान जारी है”

विशाखापत्तनम 30 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

घटना के बारे में एसडीआरएफ के एक जवान ने बताया कि घटना रात करीब 2:30 बजे हई थी। घटना में 7 लोगों की मौत हो गई। 2 लोग घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। एसडीआरएफ के जवान ने बताया कि जैसे ही हमें घटना की सूचना मिली हम लोग आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। 

वहीं, हादसे के बारे में भाजपा के पूर्व एमएलसी माधव ने भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जो अक्षय तृतीया के अवसर पर घटी है। यह रात में 2.30 बजे हुई। सरकार घटना की जांच करेगी और पीड़ितों को मुआवजा देगी।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.