अक्षय तृतीया के मौके पर बांके बिहारी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
“वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में अक्षय तृतीया के मौके पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि अक्षय तृतीया के मौके पर ठाकुर जी के चरणों के दर्शन और चंदन सेवा का विशेष अवसर होता है। इसे लेकर मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे यात्रा से पहले भीड़ का आकलन करें। दर्शन के लिए पुलिस द्वारा बनाए गए वन-वे रूट का पालन करें”
मथुरा 30 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
इस दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जेबकतरों और मोबाइल चोरों से सावधान रहने की सलाह दी गई है। बुजुर्गों और बच्चों की जेब में बच्चों के माता-पिता का नाम-पता और फोन नंबर की पर्ची रखने की भी लोगों को सलाह दी गई है। साथ ही इस मौके पर भीड़ के मद्देनजर खोया-पाया केंद्र मंदिर कार्यालय और बिहारी जी पुलिस चौकी पर स्थापित किया गया है।
इसके अलावा रास्ते में खड़े होकर सेल्फी लेने पर भी रोक लगा दी गई है, ताकि व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाया जा सके। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में अनावश्यक रूप से न रुकने को कहा गया है, ताकि अन्य श्रद्धालुओं को भी दर्शन करने का मौका मिल सके और भीड़ से निपटा जा सके











