“अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से लैस, जल, थल, नभ से जुड़ने वाले पहले घाट नमो घाट का शुक्रवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उद्घाटन करेंगे। यहां हेलिकॉप्टर भी उतर सकेगा”
वाराणसी 15 / 11 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट
देव दीपावली पर शुक्रवार को उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे। वह नमो घाट का उद्घाटन भी करेंगे। उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के अलावा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी रहेंगे।
डीएम एस राजलिंगम ने बताया कि चेतसिंह घाट पर लेजर शो 5:30 बजे, 7:00 बजे, 8:00 बजे और 8:45 बजे चार बार चलेगा। 3डी लेजर प्रोजेक्शन मैपिंग शो, लेजर लाइट एंड साउंड शो 25 मिनट का होगा जो कुछ अंतराल में कई बार दिखाया जाएगा।
देव दीपावली पर बाबा विश्वनाथ की विशेष पूजा की जाएगी। इसके बाद देव दीपावली से जुड़े कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से लैस, जल, थल, नभ से जुड़ने वाले पहले घाट नमो घाट का शुक्रवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उद्घाटन करेंगे।
यहां हेलिकॉप्टर भी उतर सकेगा। 81,000 स्क्वायर मीटर में 91.06 करोड़ से इसका विस्तार हुआ है। घाट की बनावट और अंतरराष्ट्रीय सुविधा के साथ 75 फीट ऊंचा का नमस्ते का स्कल्पचर पर्यटकों को आकर्षित करता है।
इस नमो नमः स्कल्पचर की वजह से इसका नाम नमो घाट रखा गया। नमो घाट पर फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन, ओपन एयर थियेटर, कुंड, फ्लोटिंग जेटी पर बाथिंग कुंड और चेंजिंग रूम का भी निर्माण हुआ है। दिव्यांगजन और बुजुर्गों के लिए मां गंगा के चरणों तक रैंप बना है।
गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सीएनजी से चलने वाली नाव के लिए देश का पहला फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन भी नमो घाट पर बना है। इसके अलावा अन्य गाड़ियों के लिए भी यहां अलग से सीएनजी स्टेशन है।
यहां बने बड़े नमस्ते स्कल्पचर की ऊंचाई करीब 25 फीट और छोटे की 15 फीट है। जबकि सबसे बड़ा नमस्ते स्कल्प्चर करीब 75 फीट ऊंचा है।
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…
यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…
भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…
जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…
जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…
छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…