सुल्तानपुर – पुलिस को गोवंश लदे ट्रक से कुचलने की कोशिश, 21 गोवंश अचेत अवस्था में मिले

“गोवंश भरे ट्रक चालक ने बैरीकेडिंग तोड़ी। यही नहीं पुलिस को कुचलने की कोशिश की। दरोगा व पुलिसकर्मियों ने गड्ढे में कूदकर जान बचाई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है” 

सुल्तानपुर 15 / 11 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

बुधवार रात गोवंश ले जा रहे ट्रक चालक ने बैरीकेडिंग को तोड़ते हुए पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने गड्ढे में कूदकर अपनी जान बचाई।

पुलिस के पीछा करने पर ट्रक चालक समेत सात बदमाश भाग निकले। ट्रक से 21 गोवंश बरामद हुए हैं। घटना करौंदीकला थाना क्षेत्र के कटघर पूरे चौहान गांव के पास की है।

करौंदीकला थाने के उपनिरीक्षक संतोष कुमार शुक्ल, सिपाही अशोक यादव, बलराम सिंह, हर्षित यादव बुधवार रात करीब 11 बजे करौंदीकला कस्बा में गश्त पर थे।

मुखबिर ने जानकारी दी कि रवनिया मार्ग से एक ट्रक कटघर पूरे चौहान की ओर जा रहा है। ट्रक से गोवंशों को ले जाया जा रहा है। उपनिरीक्षक व अन्य पुलिस कर्मियों को कटघर पूरे चौहान गांव के पास एक ट्रक आता दिखा।

ट्रक को पुलिसकर्मियों ने लोहे का बैरीकेडिंग लगाकर रोकने का प्रयास किया। यह देखकर चालक ने ट्रक की स्पीड और बढ़ा दी। बैरीकेडिंग को तोड़ते हुए ट्रक चालक ने पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की।

पुलिस कर्मी सड़क के किनारे गड्ढे में कूद गए। इसके बाद घेराबंदी कर ट्रक को कटघरपूरे चौहान गांव गेट के पास रोका गया तो उस पर सवार चालक व अन्य लोग कूदकर भाग निकले।

ट्रक को प्राइवेट चालक से मगरसनकला गोशाला पहुंचाया गया। ट्रक में 21 गोवंश अचेत अवस्था में मिले। इसमें 17 गाय व चार बैल शामिल हैं। गोवंशों को गोशाला केयरटेकर पंकज कुमार निवासी मगरसनकला थाना करौंदीकला के सुपुर्द किया गया।

करौंदीकला थाना के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात चालक समेत सात लोगों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 

Santosh SETH

Recent Posts

SIR विवाद :मचा भारी बवाल; सौरभ भारद्वाज, संजीव झा व नेहा बोरा हिरासत में

दिल्ली में SIR विवाद पर भारी बवाल: बैरिकेड्स तोड़े, बसों को घेरा; सौरभ भारद्वाज, संजीव…

45 minutes ago

वाराणसी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, एक की मौत, 5 घायल, भारी चक्का जाम

वाराणसी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: मछली विक्रेता को रौंदते हुए दुकान में घुसा,…

59 minutes ago

राज्यसभा चुनाव 2026: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक

राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से अभिनेत्री कोयल…

1 hour ago

यूपी-उत्तराखंड: रुड़की में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती रैली, देखें पूरा शेड्यूल

यूपी-उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ा मौका: रुड़की में 5 अक्टूबर से शुरू होगी अग्निवीर…

1 hour ago

हिंगोली में 24 घंटे में तीसरी बार भूकंप, दहशत में लोग; जानिए बचाव के तरीके

महाराष्ट्र के हिंगोली में 24 घंटे के भीतर तीसरी बार कांपी धरती, लगातार झटकों से…

1 hour ago

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण, 12 घंटे में मिर्जापुर (UP) से 3 किडनैपर गिरफ्तार

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण: स्कार्पियो से UP ले गए प्रतीक राय को, 12 घंटे में…

13 hours ago