काशी की देव दीपावली … 84 घाटों पर जलेंगे 17 लाख दीपक, जुटेंगे 10 लाख पर्यटक

“काशी के 84 घाटों, कुंडों, तालाबों और देवालयों में 17 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। डीएम एस राजलिंगम ने बताया कि चेतसिंह घाट पर लेजर शो शाम 5:30 बजे, 7:00 बजे, 8:00 बजे और 8:45 बजे चार बार होगा”

वाराणसी 15 / 11 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट 

देव दीपावली पर शुक्रवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे। वह नमो घाट का उद्घाटन भी करेंगे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी रहेंगे।

जनसहभागिता से काशी के 84 घाटों, कुंडों, तालाबों और देवालयों में 17 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। डीएम एस राजलिंगम ने बताया कि चेतसिंह घाट पर लेजर शो शाम 5:30 बजे, 7:00 बजे, 8:00 बजे और 8:45 बजे चार बार होगा।

25 मिनट का थ्री डी लेजर प्रोजेक्शन मैपिंग शो, लेजर लाइट एंड साउंड शो होगा। इसके अलावा दशाश्वमेध घाट पर 21 अर्चक गंगा आरती करेंगे और शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

राजघाट पर 101 महिलाएं पहली बार गंगा आरती करेंगी। शीतला घाट पर मनोज तिवारी और नमो घाट पर कल्पना पटवारी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद देव दीपावली से जुड़े कार्यक्रम शुरु होंगे। 10 लाख से अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद जताई गई है। ब्यूरो

देव दीपावली पर बाबा विश्वनाथ की विशेष पूजा की जाएगी। बाबा के दरबार को फूलों से सजाया जा रहा है। यहां रंग बिरंगी लाइटिंग भी की जा रही है। इसके अलावा पूरे धाम में दीप जलाए जाएंगे। ललिता घाट व गंगा द्वार को भी दीपों के माध्यम से सजाया जा रहा है।

प्रशासन की ओर से वीवीआईपी अतिथियों के लिए विवेकानंद क्रूज बुक कराया गया है। इसी क्रूज से वह नमो घाट पर देव दीपावली का कार्यक्रम, लेजर शो और आतिशबाजी भी देखेंगे। कार्यक्रम में यूपी सरकार के कई मंत्री, सांसद भी शामिल होंगे। क्रूज के आसपास जल पुलिस और एंबुलेंस तैनात रहेगी।

देव दीपावली पर महिलाएं पहली बार मां गंगा की आरती करेंगी। राजघाट पर 101 महिलाएं देव दीपावली के इस आयोजन को खास बनाएंगी। इस दौरान झांकियों में गुरुनानक देव और गौतम बुद्ध की आभा निखरेगी। सामाजिक संदेश देने वाली झांकी भी रहेगी। 

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

2 days ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

2 days ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

2 days ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

2 days ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

2 days ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

2 days ago