Breaking News

उत्तराखंड : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 लोगों की मौत, 25 से 30 लोग घायल

“उत्तराखंड के हरिद्वार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में आज सुबह भगदड़ मची है। 6 लोगों की मौत हो गई है और 25 से 30 लोगों के घायल होने की खबर है”

हरिद्वार 27 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

राहत और बचाव का काम जारी है। हादसे की वजह भारी भीड़ बताया जा रहा है। बता दें कि ये मंदिर हरिद्वार में काफी प्रसिद्ध है और हरिद्वार घूमने के लिए आने वाले पर्यटक इस मंदिर में जरूर दर्शन करने जाते हैं। 

गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने एक न्यूज़ एजेंसी को बताया, “हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद मची भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई। मैं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूं। घटना की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है।”

मनसा देवी मंदिर उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित एक प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ स्थल है। यह मंदिर मां मनसा देवी को समर्पित है, जिन्हें सर्पों की देवी और इच्छा पूर्ति करने वाली माता के रूप में पूजा जाता है। यह मंदिर हरिद्वार के तीन प्रमुख सिद्धपीठों में से एक है, अन्य दो चंडी देवी मंदिर और माया देवी मंदिर हैं।

ये मंदिर हरिद्वार में गंगा नदी के किनारे एक पहाड़ी पर है। मंदिर तक पहुंचने के लिए दो रास्ते हैं। जिसमें एक तो रोपवे (उड़न खटोला) है और दूसरा रास्ता सीढ़ियों से होकर जाता है।

रोपवे सुविधाजनक और लोकप्रिय तरीका है, जो श्रद्धालुओं को पहाड़ी की चोटी तक ले जाता है। वहीं पैदल मार्ग एक धार्मिक और प्राकृतिक अनुभव प्रदान करता है।

मां मनसा देवी को इच्छा पूर्ति की देवी माना जाता है। भक्त अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए मंदिर में धागा (मनसा धागा) बांधते हैं और इच्छा पूरी होने पर उसे खोलने आते हैं। यह मंदिर शक्ति उपासना का केंद्र है और नवरात्रि के दौरान विशेष रूप से भीड़ होती है।

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

23 hours ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

23 hours ago

अयोध्या: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, CM योगी का विकास पर जोर

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…

24 hours ago

सीएम योगी: रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब अयोध्या का सपना देख रहे हैं

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…

24 hours ago

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

2 days ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

2 days ago