“मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को अब 2500 रुपये की जगह तीन हजार रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि प्रदेश की लाडली बहनों को तीन हजार रुपये मिलेंगे”
सतना 27 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत बहनों को जारी की जाने वाली राशि में चरणबद्ध रूप से वृद्धि होगी और वर्ष 2028 तक बहनों को तीन हजार रुपये प्रतिमाह उपलब्ध कराए जाएंगे।
सीएम ने कहा कि योजना के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण और उनके कल्याण के लिए 1500 करोड़ रूपए से अधिक प्रतिमाह अंतरित किए जा रहे हैं। प्रदेश की सभी बहनें हमारा मान हैं, अभिमान हैं। इनके मान-सम्मान और कल्याण के लिए हम कोई कसर नहीं रखेंगे।
भाईदूज तक लाड़ली बहनों को मिलेंगे इतने रुपये
मोहन यादव ने कहा कि दीपावली के बाद आने वाली भाईदूज तक राज्य सरकार सभी लाड़ली बहनों को 1250 रुपए से बढ़ाकर हर माह 1500 रूपए सहायता राशि देगी।
बहन-बेटियों के सशक्तिकरण के लिए स्व-सहायता समूहों का संचालन, नौकरियों और स्थानीय व नगरीय निकायों और पंचायतों में आरक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है।
ईरान का बड़ा कूटनीतिक दांव: अमेरिका नाकेबंदी हटाए तो 7 दिन में खोलेंगे 'होर्मुज जलडमरूमध्य',…
राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…
वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…
NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…
दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…
सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…