बिहार : पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत पत्रकारों को मिलेंगे 15 हजार रुपए की पेंशन

“बिहार में चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने पत्रकारों के लिए एक और बड़ी घोषणा की है। उन्होंने राज्य में पत्रकारों को 15 हजार रूपये महीने के पेंशन की घोषणा की है”

पटना 27 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने 6 हजार  की जगह 15 हजार रूपये पेंशन की राशि प्रदान करने का विभाग को निर्देश दिया है।

साथ ही बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रित पति/ पत्नी को जीवनपर्यन्त प्रतिमाह 3 हजार रू॰ की जगह 10 हजार रू॰ की पेंशन राशि दिए जाने का निर्देश दिया है।

लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकारों की सुविधाओं का हमलोग शुरू से ख्याल रख रहे हैं ताकि वे निष्पक्ष होकर अपनी पत्रकारिता कर सकें और सेवानिवृत्ति के उपरांत सम्मानजनक तरीके से अपना जीवन-यापन कर सकें।

Santosh SETH

Recent Posts

ईरान : अमेरिका नाकेबंदी हटाए तो 7 दिन में खुलेगा होर्मुज जलडमरूमध्य

ईरान का बड़ा कूटनीतिक दांव: अमेरिका नाकेबंदी हटाए तो 7 दिन में खोलेंगे 'होर्मुज जलडमरूमध्य',…

5 minutes ago

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

18 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

23 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

23 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

23 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

23 hours ago