उत्तर प्रदेश मौसम : भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट
“उत्तर प्रदेश में बुधवार से दक्षिणी हिस्से से शुरू हुई मानसूनी बारिश का दायरा धीरे- धीरे तराई, मध्य और पश्चिमी इलाकों तक बढ़ने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को प्रदेश में बारिश के क्षेत्रफल और तीव्रता में और बढ़ोतरी आएगी”
लखनऊ 20 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
शुक्रवार के लिए पूर्वी-दक्षिणी यूपी और बुंदेलखंड के बांदा, झांसी, ललितपुर समेत कुल 12 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही मध्य व पश्चिमी यूपी के 23 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। वहीं प्रदेश के 55 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के दौरान इन इलाकों में तेज झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं।











