उत्तर प्रदेश – नोएडा में पुलिस मुठभेड़, एक अपराधी गिरफ्तार

“उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना फेस-1 पुलिस द्वारा चिल्ला बॉर्डर से गंदा नाला मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक संदिग्ध शख्स को पकड़ने के प्रयास में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार आरोपी शख्स ने भागने की कोशिश की”

नोएडा 05 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो बाइक फिसल गई और आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।

घायल आरोपी की पहचान साजिद पुत्र यूनुस, निवासी त्रिलोकपुरी, नई दिल्ली के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस, चोरी की बाइक (अपाचे) और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए।

पुलिस ने बताया कि बरामद बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 81AJ3678 है, जो थाना फेस-1 क्षेत्र से 30 अगस्त 2024 को चोरी की गई थी। इसके अलावा बरामद मोबाइल फोन दिल्ली के विभिन्न स्थानों से छीने गए थे।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी साजिद के खिलाफ दिल्ली में लगभग 30 और गौतमबुद्ध नगर में 6 अपराध पंजीकृत हैं। 2020 में भी उसे थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा मुठभेड़ में पकड़ा गया था। घायल आरोपी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी और अन्य संबंधित मामलों की जांच कर रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

2 days ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

2 days ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

2 days ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

2 days ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

2 days ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

2 days ago