“कल्याणपुर स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक ने नाइट शिफ्ट में ट्रेनिंग पर गई नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म किया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। सोमवार सुबह थाने पहुंची नर्सिंग छात्रा ने संचालक के खिलाफ तहरीर दी। देर रात पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया”
कानपुर 05 / 11 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
सचेंडी थानाक्षेत्र की 22 वर्षीय युवती एक नर्सिंग कॉलेज में जेएनएम सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही है। पिछले कुछ दिनों से वह नेपाली मंदिर के पास डबल रोड पर बने एक निजी अस्पताल में ट्रेनिंग कर रही थी।
छात्रा ने बताया कि रविवार रात उसकी अस्पताल में नाइट शिफ्ट थी। सुबह चार बजे झपकी आने पर वह अस्पताल के रेस्ट रूम में लेट गई। आरोप है कि इसी बीच शिवराजपुर के सकरेज निवासी अस्पताल संचालक इम्तियाज उर्फ सीटू दबे पांव रेस्ट रूम पहुंचा।
इसके बाद रेस्ट रूम का दरवाजा बंद कर उसके साथ छेड़खानी की। विरोध पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके मुंह में कॉटन ठूंस कर दुष्कर्म किया। सोमवार सुबह जब अन्य स्टाफ अस्पताल पहुंचा तो युवती ने घटना की जानकारी साथ में काम करने वाली नर्स समेत अन्य स्टॉफ को दी।
इसके बाद सोमवार सुबह वह कल्याणपुर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। इस संबंध में एसीपी कल्याणपुर अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…
यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…
भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…
जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…
जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…
छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…