राजस्थान – शाहपुरा में सेल्फी लेते दो दोस्तों की नाड़ी में डूबने से हुई मौत

“शाहपुरा के मॉडल स्कूल के सामने पानी के गड्ढे में डूबने से 2 बालकों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक रुद्रप्रताप सिंह और श्लोक जागेटिया अपने घर से स्कूल में टेबल टेनिस खेलने की कहकर निकले थे”
शाहपुरा 05 / 11 / 2024 (शब्द)
डूबने से एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शाहपुरा पुलिस ने जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में शवों को रखवाया हैं।
शाहपुरा जिला मुख्यालय के केकड़ी सड़क मार्ग पर मॉडल स्कूल के सामने एक नाड़ी में सेल्फी खींचने के दौरान दो मित्र नाड़ी की दलदल में फस जाने से मौत हो गई।
जानकारी अनुसार मॉडल स्कूल के 9 वीं कक्षा के छात्र श्लोक जागेटिया व आईपीएस स्कूल के नवीं कक्षा के छात्र रुद्रप्रताप सिंह सौदा दोनों परम मित्र थे। दोनों परम मित्रो का साथ खेलना कूदना रहना पसंद करते थे।
इनका राष्ट्रीय स्तर पर टीटी में चयन हुआ था। जिसको लेकर दोनों आज एक मित्र के साथ टीटी खेलने के लिए मॉडल स्कूल गए हुए थे। मॉडल स्कूल के पास सामने पानी से भरी नाड़ी पर फोटो खींच रहे थे इस दौरान पैर फिसल गया। जिससे दोनों दलदल में फंस गए और हादसा घटित हो गया।
एक छात्र ने तुरंत भाग कर सड़क पर आकर लोगों से सहायता मांगने लगा। देखते ही देखते लोग एकत्रित हो गए तथा दोनों छात्र श्लोक जागेटिया व आईपीएस स्कूल के रुद्रप्रताप सिंह सौदा को बाहर निकल लिया तथा तुरंत जिला चिकित्सालय शाहपुरा पहुंचाया गया।
जहां उपचार के दौरान दोनों छात्रों ने दम तोड़ दिया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी प्राप्त की, वही परिजनों सहित कसबे वासी चिकित्सालय एकत्रित हो गए।
अचानक हुई घटना से सारे सन्न रह गए सुचना मिलते ही जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत, एडीएसपी राजेश आर्य भी चिकित्सालय पहुंचे तथा परिजनों को ढांढस बंधाया।
Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

2 days ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

2 days ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

2 days ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

2 days ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

2 days ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

2 days ago