उत्तर प्रदेश : सीमा पर तनाव के चलते प्रदेश में पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द

“भारत-पाकिस्तान की सीमा पर चल रहे तनाव को देखते हुए प्रदेश में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं”

लखनऊ 10 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए लखनऊ पुलिस सुरक्षा को लेकर सख्त हो गई है। शुक्रवार को कई इलाकों में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। उधर, पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर ने पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी है। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था ने शुक्रवार को अवकाश निरस्त करने के निर्देश जारी किए।

उन्होंने बताया कि विशेष परिस्थितियों को छोड़कर सभी अवकाश तत्काल प्रभाव से रद्द किए गए हैं। वहीं, पहले से जो पुलिसकर्मी अवकाश पर थे, उन्हें तत्काल जॉइन करने के लिए कहा गया है। खास परिस्थितियों में संबंधित पुलिस उपाआयुक्त ही अवकाश स्वीकृत करेंगे।

पुलिस सुरक्षा के इंतजाम भी कर रही है। संवेदनशील इलाकों, हाईवे व मुख्य मार्गों पर बेरिकेडिंग लगाई जा रही है। पुलिसकर्मियों को हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया गया है। कुछ हाईवे पर पुलिस चेकपोस्ट और बंकर बना रही है, ताकि आपातकालीन स्थिति में लोगों को मदद पहुंचाई जा सके।
 
शुक्रवार को हजरतगंज, चारबाग, डालीबाग, गोमतीनगर, पॉलीटेक्निक चौराहा समेत कई इलाकों में पुलिस ने सदिग्धों की चेकिंग की। भीड़भाड़ वाले इलाकों में टीम गश्त करती नजर आई। पुराने लखनऊ में जुमे की नमाज को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे।

सोशल मीडिया पर भी नजर

पुलिस की टीमें सोशल मीडिया पर भी नजर रखे है। भ्रामक संदेश पोस्ट करने वालों की सूची तैयार की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोई दुष्प्रचार कर रहा है तो उसके खिलाफ शिकायत करें।
 
पुलिस ने बिना पुष्टि किए किसी भी सूचना पर भरोसा नहीं करने की अपील की है। कहा गया है कि पुलिस प्रशासन के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट की सूचना को ही सही माना जाए।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.