फैक्ट चेक : भारत ने ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर नहीं किया हमला, पाकिस्तान का दावा निकला झूठा

“भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता ही जा रहा है। पाकिस्तान के हमलों का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है”

नई दिल्ली 10 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

दोनों देशों के बीच बिगड़ते हालात ने सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों और झूठे दावों की झड़ी लगा दी है। सोशल मीडिया के माध्यम से भारत को नुकसान पहुंचाने और साजिश रचने के लिए तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं।

पीआईबी के फैक्ट चेक ने इस दावे की पोल खोलकर रख दी है

ऐसा ही एक दावा ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर ड्रोन हमले को लेकर किया जा रहा है। इसमें कहा गया है कि भारत ने ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर ड्रोन हमला किया है। पीआईबी के फैक्ट चेक ने इस दावे की पोल खोलकर रख दी है।

सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने के लिए ऐसे कंटेंट बनाए जाते हैं

पीआईबी ने फैक्ट चेक में बताया कि सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि भारत ने ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर ड्रोन हमला किया है, जबकि यह दावा पूरी तरह फर्जी है। एक्स हैंडल पर फर्जी वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने के लिए ऐसे कंटेंट बनाए जाते हैं। कृपया सतर्क रहें। ऐसे वीडियो फॉरवर्ड न करें।”

भारतीय महिला वायुसेना पायलट, स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह को पाकिस्तान में पकड़े जाने का दावा झूठा निकला

इसके अलावा, एक पाकिस्तान समर्थक सोशल मीडिया हैंडल ने भारतीय पायलट को पकड़ने का दावा किया, जो फर्जी निकला। पीआईबी ने फैक्ट चेक में पुष्टि करते हुए कहा कि भारतीय महिला वायु सेना पायलट को पकड़ा नहीं गया है। पाकिस्तान समर्थक सोशल मीडिया हैंडल दावा कर रहे हैं कि भारतीय महिला वायुसेना पायलट, स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह को पाकिस्तान में पकड़ लिया गया है, जबकि यह दावा फर्जी है।

पीआईबी ने अपने एक्स हैंडल पर फर्जी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,ध्यान दें ऑनलाइन झूठा दावा प्रसारित किया जा रहा है

इतना ही नहीं, एक अन्य यूजर ने दावा किया है कि पाकिस्तान साइबर हमले के कारण भारत का 70 फीसदी बिजली ग्रिड खराब हो गया है। यह दावा भी फर्जी निकला है। पीआईबी ने अपने एक्स हैंडल पर फर्जी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “ध्यान दें: ऑनलाइन झूठा दावा प्रसारित हो रहा है। सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान द्वारा किए गए साइबर हमले के कारण भारत का 70 फीसदी बिजली ग्रिड खराब हो गया है। यह दावा फर्जी है।”

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.