उत्तर प्रदेश : जानिए यूपी में किन जगहों पर होगी मॉक ड्रिल DGP ने दी जानकारी

“भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया है। पीएम मोदी की ओर से लगातार बैठकें की जा रही हैं। इस बीच देशभर में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। ये मॉक ड्रिल बुधवार को देश के 244 जिलों में की जाएगी”

लखनऊ 06 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश में भी 19 जगहों को चिन्हित किया गया है, जहां पर मॉक ड्रिल कराई जानी है। इसे लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यूपी की डीजीपी प्रशांत कुमार ने इसे लेकर कहा है कि मॉक ड्रिल को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए जिलों को तीन श्रेणियों में डाला गया है। 

तीन श्रेणियों में होगी मॉक ड्रिल

उत्तर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार ने मॉक ड्रिल के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “7 मई को सिविल डिफेंस के मॉक ड्रिल के संबंध में भारत सरकार से निर्देश प्राप्त हुए हैं। उत्तर प्रदेश में मॉक ड्रिल के लिए 19 जगहों की पहचान की गई है। इन जिलों को तीन श्रेणियों में जाला गया है, जिसमें एक जिला ए श्रेणी में है, 2 जिले सी श्रेणी में हैं और बाकी बी श्रेणी में हैं।

यहां की संवेदनशीलता को मद्देनजर रखते हुए शासन द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं कि सभी जिलों में सिविल प्रशासन, पुलिस प्रशासन, अग्निशमन सेवा, आपदा प्रतिक्रिया बल के साथ मिलकर यह मॉक ड्रिल की जाए, ताकि आकस्मिकता की स्थिति में हम इन चीजों से निपट सकें।”

कहां-कहां होगी मॉक ड्रिल

  • ए श्रेणी- बुलंदशहर (नरोरा)
  • बी श्रेणी- आगरा, इलाहाबाद, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, वाराणसी, बक्शी का तालाब, मुगलसराय और सरसवा
  • सी श्रेणी- बागपत, मुजफ्फरनगर

मॉक ड्रिल में क्या-क्या होगा

बता दें कि साल 1971 के बाद देश में पहली बार जंग का मॉक ड्रिल होने जा रहा है। इस मॉक ड्रिल का मकसद जंग होने पर खुद को हमले से बचाना और दूसरों का रेसक्यू करना है। इस मॉक ड्रिल के दौरान एयर सायरन बजेगा, ब्लैक आउट होगा और लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जाएगा।

वहीं कल के सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल से पहले देश में कई जगहों पर सायरन बज रहे हैं। सबसे पहले मुंबई के दादर के एंटनी डिसिल्वा हाई स्कूल का सायरन बजाकर तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान कुछ देर तक जंगी सायरन बजते रहे। इसी तरह श्रीनगर और गुजरात समेत कई राज्यों में  तैयारियां परखी जाएंगी।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.