गुजरात : आंधी-बारिश के कहर से अब तक 14 लोगों की मौत

“गुजरात में बेमौसम हुई बारिश, आंधी और तूफान से कई जिलों में बड़ी तबाही हुई। अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, दाहोद, अरावली और वडोदरा जिलों में बिजली गिरने, करंट लगने, पेड़, मकान और होर्डिंग गिरने जैसी घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई” 

अहमदाबाद 06 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

गुजरात में आंधी-बारिश ने कहर बरपाया है। बेमौसम हुई बारिश, आंधी और तूफान के चलते राज्य के कई हिस्सों में बड़ी तबाही हुई। कहीं पेड़ गिर गए तो कहीं पोल ढह गए। कहीं पर मकानों का कुछ हिस्सा धराशाई हो गया।

मौसमी घटना के चलते 14 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन तक बारिश, तूफान और आंधी का अलर्ट जारी किया है। राज्य भर में गरज के साथ बारिश और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने कहा कि गुजरात के 253 तालुकाओं में से 168 में पिछले 24 घंटों में बेमौसम बारिश हुई। इसमें खेड़ा, गांधीनगर, मेहसाणा और वडोदरा जिले में 25 से 40 मिमी बारिश हुई। तेज हवाओं के कारण पेड़, होर्डिंग्स और खंभे उखड़ गए। साथ ही कई जिलों में मकानों के हिस्से ढह गए, जिससे कई लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, दाहोद, अरावली और वडोदरा जिलों में बिजली गिरने, करंट लगने, पेड़, मकान और होर्डिंग गिरने जैसी घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई।

वहीं रविवार को अहमदाबाद के वीरमगाम में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। खेड़ा जिले में चार, वडोदरा में तीन, अहमदाबाद, दाहोद और अरावली में दो-दो तथा आणंद जिले में एक व्यक्ति की मौत हुई है। चार लोगों की मौत पेड़ गिरने से हुई। जबकि दो लोग होर्डिंग के नीचे दबकर मर गए। 

अधिकारियों ने बताया कि दाहोद जिले के लिमखेड़ा में तेज हवाओं के कारण लगी आग में एक दर्जन से अधिक झोपड़ियां नष्ट हो गईं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

बनासकांठा, कच्छ, साबरकांठा, अरावली और आणंद जिलों के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है।  वहीं बारिश के कारण गुजरात के कुछ हिस्सों में दिन के तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग ने कहा कि अगले कुछ दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.