“लखनऊ समेत तमाम जिलों में आवास विकास परिषद की कॉलोनियों में घर बनाने वालों को सुविधा मिलने वाली है। 22 जुलाई को अहम बैठक होने जा रही है”
लखनऊ 20 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश में अगर कोई 100 वर्गमीटर के प्लॉट पर घर बनावाने की सोच रहा है तो उसके लिए अच्छी खबर है। उसे अब नक्शा नहीं बनवाना पड़ेगा। 22 जुलाई को आवास विकास बोर्ड की अहम बैठक है।
इसमें नई भवन निर्माण उपविधि को लागू करने का प्रस्ताव दिया जाएगा। इसके बाद परिषद की कॉलोनियों में मकान बनाने वालों को सुविधाएं मिल सकेंगी। पहले, उन्हें नक्शा पास कराने के लिए कई तरह की औपचारिकताओं से गुजरना पड़ता था, जिसमें काफी समय और पैसा खर्च होता था।
उत्तर प्रदेश सरकार ने भवन निर्माण उपविधि में बदलाव किया है। इससे आवास एवं विकास परिषद की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को व्यावसायिक निर्माण की अनुमति मिल सकेगी और छोटे भूखंडों पर घर बनाने वालों को नक्शा पास कराने की अनिवार्यता से राहत मिलेगी, यह बदलाव लखनऊ समेत प्रदेश के कई शहरों में लागू होगा।
आवासीय क्षेत्रों में कर सकेंगे व्यावसायिक निर्माण
नई उपविधि के लागू होने से आवासीय भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियों को शुरू करने का रास्ता खुल गया है। इससे छोटे व्यवसायियों और उद्यमियों को अपने घरों से ही अपना कारोबार चलाने में मदद मिलेगी। पहले, आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक निर्माण की अनुमति नहीं थी, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती थी।
अब, नई उपविधि के तहत, लोग अपने घरों में ही छोटे पैमाने पर व्यावसायिक गतिविधियां कर सकेंगे। यह बदलाव उन लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगा जो छोटे भूखंडों पर घर बनाकर रहते हैं।
80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा: 1 करोड़ युवाओं को…
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से पीएम मोदी करेंगे 13वीं बार ध्वजारोहण; पहली बार गूंजेंगे…
यूपी चुनाव: 'आजम खान बनेंगे गृह मंत्री' वाले शिवपाल के बयान पर बवाल, CM योगी…
जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी: आपसे पूछे जाएंगे जाति और बैंक बैलेंस समेत कुल 40…
स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में दहशत: हाई कोर्ट, IGI एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को…
यूपी चुनाव से पहले 'आधी आबादी' पर दांव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50,000 देने…