“दिल्ली के द्वारका में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पहले खाने में नींद की गोलियां मिलाई गईं, फिर बिजली का झटका दिया गया। मृतक के भाई ने इंस्टाग्राम चैट से साजिश का पर्दाफाश किया, जिसके बाद पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया”
नई दिल्ली 20 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
दिल्ली के द्वारका में हुई एक खौफनाक वारदात ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। दरअसल देवर के प्यार में चूर एक महिला ने अपने पति को तड़पा-तड़पा कर मौत के घाट उतार दिया है। इस पूरी वारदात की एक चैट सोशल मीडिया पर वायरल है। इस चैट को जिसने भी पढ़ा है, उसका खून खौल गया। आखिर एक महिला अपने पति की इतनी बेदर्दी से हत्या कैसे कर सकती है? यही सवाल हर किसी के जेहन में हैं।
दरअसल दिल्ली के द्वारका में 36 वर्षीय करण देव की मौत, जिसे पहले बिजली के झटके से हुई दुर्घटना समझा जा रहा था। अब हत्या का मामला बन गया है। पुलिस ने इस मामले में करण की पत्नी सुष्मिता और उसके प्रेमी राहुल को गिरफ्तार किया है।
राहुल, करण का चचेरा भाई है। दोनों ने मिलकर करण को खाने में 15 नींद की गोलियां मिलाकर दीं। जब इससे भी बात नहीं बनी, तो उसे बिजली का झटका दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
मामले में कब आया नया मोड़?
इस मामले में एक बड़ा मोड़ तब आया, जब इंस्टाग्राम पर हुई एक बातचीत सामने आई मृतक के छोटे भाई, कुणाल देव को सुष्मिता और राहुल के बीच हुई एक बातचीत मिली। इस बातचीत में हत्या की साजिश का खुलासा हुआ।
कुणाल ने इस बातचीत का वीडियो बनाया और 16 जुलाई को पुलिस को सौंप दिया। इस सबूत के मिलने के बाद, पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।इंस्टाग्राम पर हुई बातचीत से पता चला कि आरोपियों ने 12 जुलाई की रात को करण के खाने में 15 नींद की गोलियां मिला दी थीं। जब नींद की गोलियों का असर तुरंत नहीं हुआ, तो सुष्मिता घबरा गई. उसने राहुल को मैसेज किया….
खून खौल जाए, चैट में ऐसी-ऐसी बातें हुई हैं, देखिए
सुष्मिताः देखो दवा खाकर मरने में कितना टाइम लगता है, तीन घंटे हो गए, न उल्टी हो रही है, न पॉटी, कुछ नहीं। मरा भी नहीं है।
राहुल: अगर कुछ और समझ नहीं आ रहा, तो करंट दे दो।
सुष्मिताः कैसे बांधू उसे करंट देने के लिए?
राहुल: टेप से बांधो।
सुष्मिताः सांस बहुत धीरे चल रही है।
राहुल: जितनी दवा है सब दे दो।
सुष्मिताः मुंह नहीं खुल रहा, पानी डाल सकती हूं, पर दवा नहीं दे पा रही, तुम आ जाओ, मिलकर कोशिश करते हैं।
पत्नी ने क्यों उठाया ये खौफनाक कदम?
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अपने कबूलनामे के दौरान, सुष्मिता ने कहा कि करण ने करवा चौथ से एक दिन पहले उसे थप्पड़ मारा था और उसके साथ दुर्व्यवहार किया था। वह अक्सर उससे पैसे भी मांगता था। सुष्मिता ने यह भी बताया कि वह करण के बुरे व्यवहार से तंग आ चुकी थी और राहुल के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
इस पूरे मामले में, पुलिस की सतर्कता और मृतक के भाई की समझदारी से हत्या का पर्दाफाश हो सका। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना दिखाती है कि रिश्तों में विश्वासघात कितना खतरनाक हो सकता है।
80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा: 1 करोड़ युवाओं को…
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से पीएम मोदी करेंगे 13वीं बार ध्वजारोहण; पहली बार गूंजेंगे…
यूपी चुनाव: 'आजम खान बनेंगे गृह मंत्री' वाले शिवपाल के बयान पर बवाल, CM योगी…
जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी: आपसे पूछे जाएंगे जाति और बैंक बैलेंस समेत कुल 40…
स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में दहशत: हाई कोर्ट, IGI एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को…
यूपी चुनाव से पहले 'आधी आबादी' पर दांव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50,000 देने…