Breaking News

उत्तर प्रदेश – सूबे में बंद हो सकते हैं 27,000 सरकारी स्कूल – सूत्र

“उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां करीबन 27000 बेसिक स्कूल बंद हो सकते हैं। शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। विभाग उन स्कूलों को बंद करने की तैयारी में है, जिनमें छात्रों की संख्या पचास से कम है”

लखनऊ 03 / 11 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

सूत्रों के अनुसार यहां पढ़ रहे बच्चों को पास के नजदीकी स्कूलों में एडजस्ट किया जाएगा। डीजी ने हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में इस संबंध में सभी जिलों के बीएसए को निर्देशित किया है।

जल्द बंद हो सकते हैं 27 हजार स्कूल

प्रदेश में 27 हजार बेसिक स्कूल जल्द बंद हो सकते हैं। डीजी कंचन वर्मा ने समीक्षा बैठक में दिए इन स्कूलों के मर्जर की तैयारी के निर्देश दिए हैं। बैठक में कहा गया कि यूपी में 50 से कम छात्र वाले परिषदीय स्कूलों का दूसरों में विलय किया जा सकता है।

इस बारे में 14 नवंबर तक बेसिक शिक्षा अधिकारी रिपोर्ट तैयार करेंगे। जानकारी दे दें कि प्रदेश के 27764 परिषदीय स्कूलों में 50 से कम विद्यार्थी है। ऐसे में कम संख्या वाले विद्यालयों का ग्राम पंचायत के दूसरे स्कूल या अन्य ग्राम पंचायत के विद्यालय में विलय किया जा सकता है।

कब की गई थी बैठक

जानकारी के मुताबिक, डीजी ने 23 अक्टूबर को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि भारत सरकार द्वारा स्कूलों को पूरी तरह से व्यावहारिक बनाने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है। कम नामांकन वाले स्कूलों का नजदीकी स्कूलों के साथ विलय किया जाएगा।

स्कूलों को निर्देश दिए गए कि 50 से कम छात्र वाले बेसिक स्कूलों के संबंध में आंकड़ों और प्राथमिकता के आधार पर तैयारी पूरी कर ली जाए। अधिकारियों से कहा कि इस बात का पूरा ध्यान रखें कि किस स्कूल का किस नजदीकी स्कूल में विलय किया जा सकता है।

साथ ही कहा गया कि ट्रांसपोर्ट, बच्चों की उपलब्धता, नहर, नाला, हाइवे आदि पर विचार कर फ्रेमवर्क तैयार करते हुए हर स्कूल के लिए एक पेज की टिप्पणी तैयार की जाए। ऐसे सभी स्कूलों के बारे में जिले की एक बुकलेट भी तैयार की जाए। इस संबंध में सभी बीएसए के साथ 14 नवंबर को बैठक की जाएगी।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

2 days ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

2 days ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

2 days ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

2 days ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

2 days ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

2 days ago