सोलन – दिवाली पर नालागढ़ में दो जगह हुई अगलगी की घटनाये

“नालागढ़ में दीपावली की रात को दो जगह आगजनी की घटनाएं समाने आई। जगातखाना में तूड़ी के ढेर में आग लगने से 20 हजार का नुकसान हो गया है, जबकि छह लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया है। दूसरी घटना मूसेवाल में घटित हुई, जिसमे मक्की के टांडों में आग लगने से दो हजार का नुकसान हो गया है, जबकि दस लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया है”

नालागढ़ 02 / 11 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

दोनों घटनाओं में आग लगने के कारण अज्ञात बताए जा रहे है। दमकल विभाग नालागढ़ आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी गाड़ी लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने दोनों जगहों पर लगी आग को बुझाया गया। नालागढ़ के जगातखाना में गुरनाम सिंह के तूड़ी के ढेर में आग लाग गई, जिससे 20 हजार का नुकसान हो गया।

जबकि पशुशाला, रिहायशी मकान आदि करीब छह लाख की संपत्ति को बचा लिया गया। दूसरी घटना नालागढ़ के मुसेवाल में घाटित हुई, जिसमे रणवीर सिंह के मक्की के टांडों में आग लगने से दो हजार का नुकसान हो गया।

जबकि साथ लगते मकान और पशुशाला की दस लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया। दमकल विभाग नालागढ़ के अग्निशमन केंद्र प्रभारी जयपाल ठाकुर ने कहा कि आग लगने से 22 हजार रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है, जबकि 16 लाख की संपत्ति को जलने से बचाया गया है। आग लगने के कारण अज्ञात है।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

2 days ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

2 days ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

2 days ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

2 days ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

2 days ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

2 days ago