Breaking News

उत्तर प्रदेश – मथुरा में मालगाड़ी के 25 कोच पटरी से उतरे, आवागमन ठप

“उत्तर प्रदेश में मथुरा के पास मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतर गए। मालगाड़ी के कई वैगन आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए। इसकी वजह से मथुरा पलवल रेल मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। रूट को क्लियर कराया जा रहा है। ये हादसा थाना जैंत क्षेत्र में हुआ। यह हादसा रात करीब साढ़े 9 बजे हुआ”

मथुरा 19 / 09 / 2024 पंकज सोनी की रिपोर्ट 

ट्रेन डिरेल होने की वजह से दिल्ली की तरफ जाने वाला ट्रैक बाधित हो गया है। रेलवे के अनुसार, 15 से ज्यादा ट्रेन प्रभावित हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, वृंदावन रोड स्टेशन से 800 मीटर आगे मालगाड़ी पटरी से उतर गए।

मालगाड़ी कोयला लेकर दिल्ली की तरफ जा रही थी। मालगाड़ी के 20 से ज्यादा कोच डिरेल हुए हैं। कोच एक-दूसरे पर चढ़ गए हैं। पूरी पटरियों पर  कोयला फैल गया है। 

 तीन रेलवे लाइनों पर यातायात ठप

स्थानीय संवाददाता के के अनुसार, मथुरा में सूरतगढ़ पावर प्लांट के लिए कोयला ले जा रही एक मालगाड़ी के 25 डिब्बे वृंदावन के पास पटरी से उतर गए।

मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल ने संवाददाताओं को बताया कि सूरतगढ़ पावर प्लांट के लिए जा रही एक मालगाड़ी के 25 डिब्बे वृंदावन यार्ड को पार करते वक्त पटरी से उतर गये। उन्होंने बताया कि इस घटना की वजह से तीन रेलवे लाइनों पर यातायात ठप हो गया।

सैकड़ों लोगों पर पड़ा असर

अग्रवाल ने बताया कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। उन्होंने बताया कि प्रभावित रेल यातायात को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। रेल पटरी पर आवागमन ठप होने से सैकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बिहार में भी डिरेल हुई मालगाड़ी

उधर, बिहार के समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में मालगाड़ी के चार बोगी पटरी से उतर गए। भिलाई से रेल की ट्रैक को लेकर आ रही मालगाड़ी के चार डिब्बे डिरेल हो गई।

यह घटना देर शाम घटना मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर मुख्य रेल लाइन के नारायणपुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ। इस दौरान में दोनों मार्गों में अप और डाउन लाइन की दर्जनों ट्रेन प्रभावित हो गई हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

2 days ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

2 days ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

2 days ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

2 days ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

2 days ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

2 days ago