दिल्ली – आतिशी 21 सितंबर को लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ

“दिल्ली में आतिशी के नेतृत्व में 21 सितंबर को आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। आम आदमी पार्टी की विधायक दल की नेता आतिशी को एलजी वीके सक्सेना 21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे”

नई दिल्ली 19 / 09 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इसके साथ आम आदमी पार्टी के कुछ विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इस दौरान अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के कई नेता भी मौजूद रहेंगे।

बता दें कि आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। वह आम आदमी पार्टी की पहली महिला नेता हैं जिन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

इससे पहले आतिशी ने मंगलवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद एलजी वीके सक्सेना ने आतिशी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।

माना जा रहा है कि केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे नेताओं को फिर से मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इसके अलावा दो नए विधायकों को भी कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। इनमें से एक दलित समुदाय से होगा।

मंगलवार को केजरीवाल ने दिया था इस्तीफा

इससे पहले मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के एलजी से मिलकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इस इस्तीफे से पहले मुख्यमंत्री आवास पर आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी।

जिसमें आतिशी मार्लेना का नाम केजरीवाल की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया गया था। इसके बाद सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री पद के लिए विधायकों ने आतिशी के नाम पर मुहर लगाई। 

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

6 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

6 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

6 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

6 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

6 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

6 days ago