“शाहगंज में रविवार दोपहर 1 बजे करीब एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। बीबीगंज गांव के समीप एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए”
शाहगंज 28 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
घायलों को तुरंत राजकीय पुरुष चिकित्सालय पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में दानापुर गांव निवासी चंद्रजीत (40) की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, चंद्रजीत अपने भतीजे फूलराज (30) और प्रेम प्रकाश (40) के साथ बाइक से शाहगंज बाजार आ रहे थे। दोपहर करीब एक बजे बीबीगंज के पास सामने से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रेम प्रकाश मीरपुर प्रतापपुर थाना अखंडनगर सुल्तानपुर का रहने वाला है।
हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। चंद्रजीत की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026: 'लैंड ऑफ राइजिंग सन' से जुड़ा 'लैंड ऑफ सूर्यवंश', उत्तर प्रदेश…
गुजरात में 'ड्राई स्टेट' की खुली पोल: भावनगर में नकली शराब का कहर, 2 की…
बिहार: RJD का राजभवन मार्च बना रणक्षेत्र, तेजस्वी यादव हिरासत में; छात्र आंदोलन में 'AK-47'…
परोपकार ही जीवन की सार्थकता: पीएम मोदी ने संस्कृत 'सुभाषितम्' के जरिए दिया मानव कल्याण…
भारत का 'सुपरफूड' मखाना: बिहार के तालाबों से लेकर ग्लोबल मार्केट तक का शानदार सफर"…
सम्पादकीय: 'ऑपरेशन सिंदूर' का सच— नए भारत का शौर्य और पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा का पर्दाफाश"…