जौनपुर : नगर क्षेत्र में देव दीपावली पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा लागू

“जौनपुर में बुधवार को देव दीपावली पर्व मनाया जाएगा। देव दीपावली समिति द्वारा आयोजित इस पर्व के लिए शहर में सुगम यातायात व्यवस्था हेतु वाहनों का डायवर्जन और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है”

जौनपुर 04 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

यातायात प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया कि दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक नगर क्षेत्र में वाहनों का डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान आम जनता से निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करने का अनुरोध किया गया है। जनपद में पहले से लागू नो-एंट्री का समय भी शाम 5 बजे से बढ़ाकर रात 8 बजे तक कर दिया गया है।

निम्नलिखित स्थानों पर तीन पहिया और चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा

  • पॉलिटेक्निक चौराहे से ओलंदगंज की ओर।
  • जेसीज से ओलंदगंज की ओर।
  • जोगिया पुल के नीचे से नख्खास/ओलंदगंज की ओर।
  • अशोक टॉकीज तिराहा/सद्भावना मोड़ से सद्भावना पुल की ओर।
  • चहारसू चौराहे से शाही पुल की ओर।
  • ओलंदगंज चौराहे से शाही पुल की ओर।

पर्व के लिए पार्किंग की व्यवस्था इन स्थानों पर की गई है

  • नख्खास तिराहे से सद्भावना पुल की ओर जाने वाले पर्व संबंधित वाहन नदी से पहले दाहिनी ओर चारदीवारी के अंदर और प्राथमिक विद्यालय परिसर में पार्क होंगे।
  • अशोक टॉकीज से सद्भावना पुल की ओर आने वाले पर्व संबंधित वाहन नदी से पहले किला के पीछे मुख्य सड़क के किनारे पार्क होंगे।
  • चहारसू से शाही पुल की ओर और पॉलिटेक्निक से शाही पुल की ओर आने वाले पर्व संबंधित वाहन बदलापुर पड़ाव सेंटर पार्किंग में खड़े होंगे।

यातायात प्रभारी ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि पर्व सकुशल संपन्न हो सके और यातायात सुचारु बना रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

सेंधवा: सुविधाओं की मांग को लेकर 17 किमी पैदल चले विद्यालय के छात्र

एकलव्य आदर्श विद्यालय के छात्रों का हल्ला बोल: सुविधाओं के अभाव और प्रताड़ना के खिलाफ…

4 hours ago

वन नेशन-वन इलेक्शन: JPC का मंथन, 2029 में लागू होने की संभावना

'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर तेज हुई हलचल: 129वें संविधान संशोधन बिल पर JPC की बड़ी…

5 hours ago

रायबरेली में CM योगी की करोड़ों की सौगात, राहुल गांधी पर तीखा प्रहार

रायबरेली में CM योगी की करोड़ों की विकास सौगात: राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, बोले-…

7 hours ago

इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई टीम घोषित

साहित्य और संस्कृति को मिलेगी नई धार: इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई…

8 hours ago

नापाक साजिश: 25 करोड़ से फिर खड़ा हुआ जैश का मुख्यालय!

भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' में तबाह जैश मुख्यालय फिर खड़ा: पाकिस्तान ने दी 25 करोड़…

10 hours ago

DRI की बड़ी कार्यवाई : आवासीय घर में ड्रग फैक्ट्री, 30 किलो एंफेटेमिन जब्त

उत्तर प्रदेश के जेवर में DRI का बड़ा स्ट्राइक: रिहायशी मकान में चल रही थी…

10 hours ago