“बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होने वाली है। इसलिए आज मंगलवार 4 नवंबर को पहले चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। ऐसे में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता आज धुआंधार प्रचार में हिस्सा लेंगे”
पटना 04 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख सामने आ गई है। राज्य की 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरण में 6 नवंबर और 11 नवंबर को होने जा रहे हैं। ऐसे में मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। भाजपा, जदयू, राजद और कांग्रेस समेत अनेक पार्टियों के दिग्गज नेता बिहार के विभिन्न जिलों में धुंआधार चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे।
तेजस्वी का एलान, 30 हजार एकमुश्त महिलाओं के खाते में भेजे जाएंगे
महागठबंधन में मुख्यमंत्री चेहरा घोषित हुए तेजस्वी यादव ने मंगलवार सुबह फिर से बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो माई बहिन योजना के तहत एक साल की पूरी राशि यानी 30 हजार एकमुश्त महिलाओं के खाते में भेजे जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद 14 जनवरी को हमारी सरकार 1 साल का पूरा पैसा माता बहनों के खाते में भेज देगी।
एकलव्य आदर्श विद्यालय के छात्रों का हल्ला बोल: सुविधाओं के अभाव और प्रताड़ना के खिलाफ…
'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर तेज हुई हलचल: 129वें संविधान संशोधन बिल पर JPC की बड़ी…
रायबरेली में CM योगी की करोड़ों की विकास सौगात: राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, बोले-…
साहित्य और संस्कृति को मिलेगी नई धार: इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई…
भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' में तबाह जैश मुख्यालय फिर खड़ा: पाकिस्तान ने दी 25 करोड़…
उत्तर प्रदेश के जेवर में DRI का बड़ा स्ट्राइक: रिहायशी मकान में चल रही थी…