जौनपुर : नगर क्षेत्र में देव दीपावली पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा लागू
“जौनपुर में बुधवार को देव दीपावली पर्व मनाया जाएगा। देव दीपावली समिति द्वारा आयोजित इस पर्व के लिए शहर में सुगम यातायात व्यवस्था हेतु वाहनों का डायवर्जन और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है”
जौनपुर 04 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
यातायात प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया कि दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक नगर क्षेत्र में वाहनों का डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान आम जनता से निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करने का अनुरोध किया गया है। जनपद में पहले से लागू नो-एंट्री का समय भी शाम 5 बजे से बढ़ाकर रात 8 बजे तक कर दिया गया है।
निम्नलिखित स्थानों पर तीन पहिया और चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा
- पॉलिटेक्निक चौराहे से ओलंदगंज की ओर।
- जेसीज से ओलंदगंज की ओर।
- जोगिया पुल के नीचे से नख्खास/ओलंदगंज की ओर।
- अशोक टॉकीज तिराहा/सद्भावना मोड़ से सद्भावना पुल की ओर।
- चहारसू चौराहे से शाही पुल की ओर।
- ओलंदगंज चौराहे से शाही पुल की ओर।
पर्व के लिए पार्किंग की व्यवस्था इन स्थानों पर की गई है
- नख्खास तिराहे से सद्भावना पुल की ओर जाने वाले पर्व संबंधित वाहन नदी से पहले दाहिनी ओर चारदीवारी के अंदर और प्राथमिक विद्यालय परिसर में पार्क होंगे।
- अशोक टॉकीज से सद्भावना पुल की ओर आने वाले पर्व संबंधित वाहन नदी से पहले किला के पीछे मुख्य सड़क के किनारे पार्क होंगे।
- चहारसू से शाही पुल की ओर और पॉलिटेक्निक से शाही पुल की ओर आने वाले पर्व संबंधित वाहन बदलापुर पड़ाव सेंटर पार्किंग में खड़े होंगे।
यातायात प्रभारी ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि पर्व सकुशल संपन्न हो सके और यातायात सुचारु बना रहे।











