Categories: Breaking News

योग के जरिए भारत ने दुनिया को दिखाया कल्याण का रास्ता – सी एम योगी

“11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि योग सिर्फ एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि आत्मिक और मानसिक विकास का रास्ता है, जिससे भारत ने दुनिया को शांति और कल्याण की दिशा दिखाई है”

गोरखपुर 21 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

सीएम योगी ने कहा, “शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना किसी भी लक्ष्य को पाने की पहली शर्त है। योग हमें न केवल शरीर से, बल्कि मन और आत्मा से भी मजबूत बनाता है।” उन्होंने इसे भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा से जुड़ा हुआ बताया, जिसे वेदों और पुराणों ने जीवित रखा है। उन्होंने कहा कि भारत ने पहले आत्म कल्याण और फिर लोक कल्याण के रास्ते से पूरी दुनिया के कल्याण की राह प्रशस्त की है।

इस मौके पर देशभर में कई प्रमुख नेता और अधिकारी भी योग दिवस पर योगाभ्यास करते नजर आए। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में विभिन्न देशों के राजनयिक मिशनों के प्रतिनिधियों के साथ योगाभ्यास किया। दिल्ली छावनी के करियप्पा परेड ग्राउंड में सेना के उपप्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने सैनिकों के साथ योग किया।

बड़ी संख्या में सैन्यकर्मी इस आयोजन में शामिल हुए। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने योग दिवस की 11वीं वर्षगांठ पर योग के महत्व को दोहराया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में योग को लेकर जागरूकता बहुत बढ़ी है। उन्होंने बताया, “योग सिर्फ फिजिकल ट्रेनिंग नहीं है, यह मानसिक अभ्यास भी है। यह हमारे आत्मचेतना को जगाने का माध्यम है।”

योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस साल आयुष मंत्रालय ने 10 प्रमुख सिग्नेचर इवेंट्स शुरू किए हैं। इनमें ‘योग संगम’, ‘हरित योग’, ‘योगा बंधन’, ‘योगा अनप्लग्ड’, ‘योगा महाकुंभ’ और ‘संगयोग’ जैसे आयोजन शामिल हैं। इनका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक योग की उपयोगिता और लाभों को पहुंचाना है।

Santosh SETH

Recent Posts

1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग, फ्री कोचिंग का पीएम मोदी ने किया ऐलान

80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा: 1 करोड़ युवाओं को…

7 hours ago

80वां स्वतंत्रता दिवस LIVE UPDATES : देखे वीडियो प्रसारण

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से पीएम मोदी करेंगे 13वीं बार ध्वजारोहण; पहली बार गूंजेंगे…

11 hours ago

गृह मंत्री वाले बयान पर सीएम योगी और ओपी राजभर का सपा पर हमला

यूपी चुनाव: 'आजम खान बनेंगे गृह मंत्री' वाले शिवपाल के बयान पर बवाल, CM योगी…

1 day ago

जनगणना : केंद्र ने जारी की 40 सवालों की सूची, जानिए क्या-क्या पूछा जाएगा

जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी: आपसे पूछे जाएंगे जाति और बैंक बैलेंस समेत कुल 40…

1 day ago

दिल्ली में बम की धमकी: हाई कोर्ट, एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को उड़ाने का अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में दहशत: हाई कोर्ट, IGI एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को…

1 day ago

यूपी चुनाव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50 हजार का प्लान !

यूपी चुनाव से पहले 'आधी आबादी' पर दांव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50,000 देने…

1 day ago