“दिल्ली समेत भारत ही नहीं दुनियाभर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। सीएम रेखा गुप्ता ने भी योग किया”
नई दिल्ली 21 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
राजधानी दिल्ली में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री से लेकर अधिकारी और सभी नेता योग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अन्य लोगों के साथ पर योगाभ्यास करती नजर आईं।
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सीएम रेखा ने कहा कि मुझे मेरा कर्तव्य बोध याद आया। जिस तरह यमुना यहां दिख रही है इसी तरह अन्य हिस्सों में दिखे, इससे अधिक जल उसमें होना चाहिए।
रेखा गुप्ता ने कहा कि अगर उन्हें (अरविंद केजरीवाल) योग में पीएम मोदी का चेहरा दिख जाए तो हम क्या कर सकते हैं? हो सकता है कि खाने में कुछ देखकर वो खाना बंद कर दें। दिल्ली में बीजेपी की सरकार देखकर वो दिल्ली छोड़कर चले गए।
योग के बाद तीज उत्सव धूमधाम से मनेगा : सीएम
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि योग उत्सव के बाद दिल्ली सरकार धूमधाम से तीज उत्सव मनाएगी। सीएम ने शालीमार बाग में योग और प्राकृतिक चिकित्सा सत्र में शामिल होने के दौरान ये घोषणा की। आत्मयोग संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुजुर्ग व महिलाएं शामिल हुईं।
सीएम ने सभी को योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय जीवनशैली का हिस्सा है, जो शरीर, मन और आत्मा को जोड़ता है।
राम बाग में पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी तीज की पुरानी यादें ताजा हो गईं। उन्होंने महिलाओं के भरोसे को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया और वादा किया कि वह इस विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगी।
80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा: 1 करोड़ युवाओं को…
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से पीएम मोदी करेंगे 13वीं बार ध्वजारोहण; पहली बार गूंजेंगे…
यूपी चुनाव: 'आजम खान बनेंगे गृह मंत्री' वाले शिवपाल के बयान पर बवाल, CM योगी…
जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी: आपसे पूछे जाएंगे जाति और बैंक बैलेंस समेत कुल 40…
स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में दहशत: हाई कोर्ट, IGI एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को…
यूपी चुनाव से पहले 'आधी आबादी' पर दांव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50,000 देने…