“टिहरी जिले में ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग पर शिव भक्तों को ले जा रहा एक ट्रक पलट जाने से तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए”
टिहरी 03 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में कांवड़ भंडारे का सामान ले जा रहा एक ट्रक फकोट के पास तच्छला मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने से तीन कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि 18 कांवड़िएं गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा इतना भीषण था कि ट्रक उलटा हो गया। इसकी वजह से ट्रक के कई भागों में फंसे हुए लोगों को निकालने में भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रक पलटने से श्रद्धालुओं के शरीर खून में लथपथ हो गए।
वहीं 4 वर्षीय मासूम नकुल को खरोंच तक नहीं आई और ट्रक के मलबे से जब नकुल को पूरी तरह सुरक्षित बाहर निकाला गया तो आंखें नम हो गईं और इसे ‘ईश्वरीय चमत्कार’ कहा जाने लगा।
हादसे में जान गंवाने और घायल होने वाले सभी श्रद्धालु दिल्ली व हरियाणा से कांवड़ भंडारे की सेवा में भाग लेने हरिद्वार जा रहे थे। सेवा की भावना लिए भक्त जिस ट्रक में सवार थे, वह तच्छला मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। कई यात्री ट्रक के नीचे दब गए।
गंभीर रूप से घायल चार मरीज एम्स ऋषिकेश रेफर
घटना की सूचना मिलते ही नरेन्द्रनगर पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीण राहत-बचाव में जुट गए। घायलों को फकोट अस्पताल और गंभीर को एम्स ऋषिकेश भेजा गया। हादसे में मरने वालों में तीन कावड़ियों की पहचान विक्की, सुनील सैनी और संजय के रूप में हुई है।
चार घायलों को एम्स ऋषिकेश और शेष को नरेंद्र नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर शोक जताया है। सीएम धामी ने ए घायलों के शीघ्र स्वास्य्त लाभ की कामना की है।
नरेंद्र नगर थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब नौ बजे फकोट और जाजल के बीच तच्छला में हुआ। टिहरी की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल के हवाले से उन्होंने बताया कि यह हादसा खड़ी से दो किलोमीटर आगे हुआ।
हादसे के बाद प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाया और सभी यात्रियों को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला। संजय मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन चालक ने खड़ी ढलान पर वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन पलट गया।
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026: 'लैंड ऑफ राइजिंग सन' से जुड़ा 'लैंड ऑफ सूर्यवंश', उत्तर प्रदेश…
गुजरात में 'ड्राई स्टेट' की खुली पोल: भावनगर में नकली शराब का कहर, 2 की…
बिहार: RJD का राजभवन मार्च बना रणक्षेत्र, तेजस्वी यादव हिरासत में; छात्र आंदोलन में 'AK-47'…
परोपकार ही जीवन की सार्थकता: पीएम मोदी ने संस्कृत 'सुभाषितम्' के जरिए दिया मानव कल्याण…
भारत का 'सुपरफूड' मखाना: बिहार के तालाबों से लेकर ग्लोबल मार्केट तक का शानदार सफर"…
सम्पादकीय: 'ऑपरेशन सिंदूर' का सच— नए भारत का शौर्य और पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा का पर्दाफाश"…