जौनपुर : बोल बम के जयघोष से गूंज उठा नगर

“श्रावण मास में भगवान शिव की कावड़ शोभा यात्रा शनिवार को बोल बम कांवरिया संघ, जौनपुर द्वारा निकाला गया। शोभायात्रा में सर्वप्रथम हनुमान घाट स्थित चौरा माता मन्दिर पर बोलबम कांवरिया संघ के संरक्षक संतोष सेठ और महासचिव विमल सिंह ने पूजन अर्चना की”

जौनपुर 19 / 07 / 2025 जिला संवाददाता अब्दुल हई की रिपोर्ट 

इसके पश्चात् प्रमुख समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह ने नारियल फोड़कर यात्रा शुभारम्भ की घोषणा किया। उसके बाद जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने हरी झण्डी दिखाकर तथा कांवड़ उठा कर शोभायात्रा को आरम्भ कराया।

भगवान शिव की भव्य कांवड़ शोभायात्रा में हाथी, घोड़ा, डी०जे० एवं विभिन्न मुद्राओं में भगवान शिव की भव्य झांकियां, 12 ज्योर्तिलिंग के साथ-साथ, नगर के विभिन्न स्थानों से आयी हुई प्रमुख झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। 

शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ सद्भावना पुल, कजगाँव पड़ाव, ओलन्दगंज, शाही पुल, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा जहां पर शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा व कोतवाली पुलिस ने पुष्प वर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया।

शोभायात्रा विभिन्न मार्गो से होते हुए सब्जी मण्डी, सुतहट्टी बाजार से होते हुए भण्डारी स्टेशन पर 12.30 बजे फरक्का ट्रेन से कांवरियों की रवानगी हुई, कांवरियों की शोभायात्रा पर महिलाओं ने अपने घरों से पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

जगह-जगह पर समाजसेवी संस्थाओं के साथ-साथ पुलिस प्रशासन ने कांवरियों के लिए जलपान की व्यवस्था किया एवं जिलाधिकारी तथा सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह ने कांवड़ियों को फल वितरण किया।

बोल बम कांवरिया संघ के अध्यक्ष सुधीर साहू ने कहा कि श्रावण मास में पूरा वातावरण भगवान शिव के रंग में रंग जाता है और भगवान शिव कल्याण के देवता हैं इनके पूजन से राष्ट्र धर्म और समाज का कल्याण होता है।

शोभायात्रा में प्रमुख रूप से कांवरिया संघ के संरक्षक अशोक सेठ, अजय साहू, गौतम सोनी, श्रवण कुमार चौरसिया, सुभाष गर्ग, संजय मोदनवाल, अजय सेठ, संजय जायसवाल, अशोक मोदनवाल, राजन बम, उदय सेठ, कृष्ण सेठ, अनिल गुप्ता, विजय मास्टर, संजीव चौरसिया, मक्खन मास्टर, आशीष बोस, मनीष सेठ, आशीष सेठ, महेश सेठ, मनोज माहेश्वरी, सौरभ सेठ, शैलेन्द्र सेठ, लाला तार वाले, संदीप अग्रहरि, रंजीत अग्रहरि, पप्पू अग्रहरि, सुमित बम नेपाली, अनिल औजार वाले, विष्णु गोस्वामी, किशोर कुमार शर्मा, हरीश साहू, रामू मोदनवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अपना अमूल्य सहयोग दिया।

कार्यक्रम के अन्त में बोलबंम काँवरिया संघ के अध्यक्ष सुधीर साहू व महासचिव विमल सिंह ने शोभा-यात्रा में शामिल भक्तजनों, समाजसेवी संस्थाओं एवं पुलिस प्रशासन व नगर पालिका परिषद का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Santosh SETH

Recent Posts

1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग, फ्री कोचिंग का पीएम मोदी ने किया ऐलान

80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा: 1 करोड़ युवाओं को…

10 hours ago

80वां स्वतंत्रता दिवस LIVE UPDATES : देखे वीडियो प्रसारण

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से पीएम मोदी करेंगे 13वीं बार ध्वजारोहण; पहली बार गूंजेंगे…

14 hours ago

गृह मंत्री वाले बयान पर सीएम योगी और ओपी राजभर का सपा पर हमला

यूपी चुनाव: 'आजम खान बनेंगे गृह मंत्री' वाले शिवपाल के बयान पर बवाल, CM योगी…

1 day ago

जनगणना : केंद्र ने जारी की 40 सवालों की सूची, जानिए क्या-क्या पूछा जाएगा

जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी: आपसे पूछे जाएंगे जाति और बैंक बैलेंस समेत कुल 40…

1 day ago

दिल्ली में बम की धमकी: हाई कोर्ट, एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को उड़ाने का अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में दहशत: हाई कोर्ट, IGI एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को…

1 day ago

यूपी चुनाव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50 हजार का प्लान !

यूपी चुनाव से पहले 'आधी आबादी' पर दांव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50,000 देने…

1 day ago