जौनपुर : भाजपा के 16 मंडल पदाधिकारियो की हुई घोषणा

“भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें भाजपा जौनपुर के कुल 24 मंडलों में 16 मंडलों के पदाधिकारियों की घोषणा शनिवार को जारी की गई”

जौनपुर 19 / 07 / 2025 आमोद सिंह की रिपोर्ट 

16 सदस्यीय नई टीम में संगठन ने तीन-तीन महिला नेत्रियों को भी स्थान दिया है। जाति वर्ग का ध्यान रखने के साथ पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को भी समायोजित करने की कोशिश की गई है। नौपेड़वा, मुंगराबादशाहपुर, तरहटी, पवारा, बेलवार और सुजानगंज मंडल में नए अध्यक्षों का चुनाव नहीं होने के कारण इन मंडलों में पुरानी कार्यकारिणी ही काम कर रही है।

शनिवार को जिन 16 मंडलों के पदाधिकारियों की सूची जारी हुई है, उनमें बदलापुर, धनियामऊ, सिंगरामऊ, महाराजगंज, खुटहन जमुनिया, सुईथाकला, अरसिया, शाहगंज, जौनपुर उत्तरी, करंजाकला, गभीरन, रामदयालगंज, सिकरारा, परशुरामपुर, बैजारामपुर मंडलों में छह उपाध्यक्ष, छह मंत्री, दो महामंत्री व एक कोषाध्यक्ष की घोषणा हुई है। जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने सभी घोषित मंडल पदाधिकारियों को सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय में माला पहनाकर शुभकामनाएं दी।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में विभिन्न प्रकार के संगठनात्मक अभियान व 2027 के विधानसभा चुनाव में सफलता की चुनौती उनके कंधों पर है। उन्हें विश्वास है कि सभी पदाधिकारी संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

उक्त अवसर पर जिला कार्यालय प्रमुख ओमप्रकाश सिंह एव मंडल अध्यक्ष गण संजीव शुक्ला सनी, अमित कुमार चौहान, सिद्धार्थ सिंह सिकंदर मौर्य, बसंत लाल मौर्य, अशोक बिंद, अनिल सिंह, अवधेश दुबे, चिंता हरण शर्मा, सारिका सोनी, प्रशांत रंजन सिंह, अजय यादव, लाल बहादुर पाल, ब्रह्मदत्त गिरी, सुरेंद्र मिश्रा, सुजीत सिंह उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग, फ्री कोचिंग का पीएम मोदी ने किया ऐलान

80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा: 1 करोड़ युवाओं को…

9 hours ago

80वां स्वतंत्रता दिवस LIVE UPDATES : देखे वीडियो प्रसारण

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से पीएम मोदी करेंगे 13वीं बार ध्वजारोहण; पहली बार गूंजेंगे…

13 hours ago

गृह मंत्री वाले बयान पर सीएम योगी और ओपी राजभर का सपा पर हमला

यूपी चुनाव: 'आजम खान बनेंगे गृह मंत्री' वाले शिवपाल के बयान पर बवाल, CM योगी…

1 day ago

जनगणना : केंद्र ने जारी की 40 सवालों की सूची, जानिए क्या-क्या पूछा जाएगा

जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी: आपसे पूछे जाएंगे जाति और बैंक बैलेंस समेत कुल 40…

1 day ago

दिल्ली में बम की धमकी: हाई कोर्ट, एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को उड़ाने का अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में दहशत: हाई कोर्ट, IGI एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को…

1 day ago

यूपी चुनाव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50 हजार का प्लान !

यूपी चुनाव से पहले 'आधी आबादी' पर दांव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50,000 देने…

1 day ago