“बाराबंकी जिले में अवसानेश्वर मंदिर में बिजली का तार टूटकर गिरने से मची भगदड़ में दो लोगों की मौत हो गई। इसमें 38 श्रद्वालु घायल हो गए हैं”
बाराबंकी 28 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
सावन सोमवार को अवसानेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के दौरान बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिससे टीन शेड में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से भगदड़ मच गई।
हादसे में करीब 38 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें दो की मौत हो गई। थाना लोनीकटरा क्षेत्र के गांव मुबारकपुरा निवासी प्रशांत (22) और एक अन्य श्रद्धालु की मौत त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर इलाज के दौरान हो गई।
त्रिवेदीगंज सीएचसी पर कुल 10 घायलों को लाया गया, जिनमें पांच को हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया है। वहीं, हैदरगढ़ सीएचसी पर 26 घायल श्रद्धालुओं का इलाज चल रहा है, जिनमें से एक को गंभीर स्थिति में रेफर किया गया है।
हादसे के बाद मंदिर परिसर और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटे हैं। यह घटना कैसे हुई इसकी जांच अभी चल रही है। घटना के बाद मंदिर में आए लोग नियमित तरीके से दर्शन-पूजा कर रहे हैं।
प्रशासन के अनुसार यह घटना सुबह के तीन बजे करीब की है। आम दिनों में तीन बजे इतनी भीड़ नहीं होती। सावन का सोमवार होने की वजह से भीड़ ज्यादा थी। कुछ स्थानीय लोगों के अनुसार एक बंदर के बिजली के तार पर कूदने से तार टूट गया।
उस समय वहां पर तार टूटने और उसकी वजह से करंट उतर आने की बात फैल गई। करंट की बात सुनकर ही भगदड़ मच गई। हालांकि इस घटना के बाद मंदिर के हालात सामान्य हैं और लोग कतारों में खड़े होकर दर्शन-पूजा कर रहे हैं।
'लोकल से ग्लोबल' की उड़ान: IIT मद्रास में MSMEs के लिए डिजिटल कॉमर्स पर राष्ट्रीय…
फतेहपुर: मदरसे के मौलवी ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, फर्रुखाबाद भागते समय ग्रामीणों ने…
भारत का कूटनीतिक पलटवार: 'जैसे को तैसा' नीति के तहत दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास के…
पीएम जनजातीय विकास मिशन: वन धन से संवर रहा आदिवासियों का भविष्य, बिचौलियों के जाल…
पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि, लोकतांत्रिक परंपरा…
संकट काल में न छोड़ें उत्साह: पीएम मोदी ने संस्कृत 'सुभाषितम्' के जरिए दिया दृढ़ता…