“गाजीपुर जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। पड़ोसियों को देख हत्यारा युवक भाग निकला। बताया जा रहा है कि जमीन का एक हिस्सा बेटी को देने से बेटा नाराज हो गया। इसलिए उसने मां-पिता और बहन की हत्या कर दी”
गाज़ीपुर 28 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
गाजीपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के डिलिया गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। यहां 35 वर्षीय एक युवक ने अपनी मां-बहन और पिता को दाैड़ा-दाैड़ा कर कुल्हाड़ी से काट डाला।
पड़ोसियों की सूचना पाकर माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। वहीं, आरोपी युवक भाग गया। पुलिस उसकी तलाश करने के साथ ही घटना की तफ्तीश कर रही है।पुलिस ने तीनों लाशों को कब्जे में ले लिया। हत्या का कारण जमीन का विवाद बताया गया है।
पुलिस कई बिन्दुओं पर पड़ताल कर रही है। पड़ोसियों ने बताया कि चीख-पुकार सुनकर हम लोग पहुंचे थे। हमें देखकर आरोपी बेटा भाग गया। मरने वालों में शिवराम यादव (70), उनकी पत्नी जमुनी देवी (65) और बेटी कुसुम (35) है। आरोपी का नाम अभय है।
ट्रिपल मर्डर की सूचना पाकर घटनास्थल पर एसपी डॉक्टर ईरज राजा, एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद और सीओ सिटी शेखर सिंगर सहित पुलिस बल पहुंच गई। माैके से एक कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है।
बताया जा रहा है कि एक महीने पहले पिता ने अपनी बेटी कुसुम को 15 बिस्वा जमीन लिख दी थी। इसी को लेकर घर में आए दिन विवाद हो रहा था। शिवराम के पास कुल तीन बीघा जमीन है।
जौनपुर: ओवरटेक के चक्कर में तेज रफ्तार बस ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 7…
'लोकल से ग्लोबल' की उड़ान: IIT मद्रास में MSMEs के लिए डिजिटल कॉमर्स पर राष्ट्रीय…
फतेहपुर: मदरसे के मौलवी ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, फर्रुखाबाद भागते समय ग्रामीणों ने…
भारत का कूटनीतिक पलटवार: 'जैसे को तैसा' नीति के तहत दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास के…
पीएम जनजातीय विकास मिशन: वन धन से संवर रहा आदिवासियों का भविष्य, बिचौलियों के जाल…
पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि, लोकतांत्रिक परंपरा…