सोलन – परवाणू में सडक़ों पर घूम रहा तेंदुआ, वीडियो हुआ वायरल

“परवाणू के साथ लगते शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों तेंदुए का खौफ फैला हुआ है। ऐसा ही एक मामला निकल कर आया जहां एक तेंदुआ बीच सडक़ में घूमते नजर आया”

परवाणू 17 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

तेंदुआ सेक्टर चार और ग्रामीण क्षेत्र नरियाल में दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। इस दौरान जब कुछ लोग अपनी गाड़ी में जा रहे थे तभी यह तेंदुआ झाडिय़ों से निकल कर बीच सडक़ में आ गया।

वहीं बीच सडक़ में तेंदुए को आते हुए देख मौके पर मौजूद लोगों ने अपनी गाड़ी के अंदर से इस तेंदुए का वीडियो बना दिया। वहीं गनीमत रही की तेंदुए ने किसी भी व्यक्ति के ऊपर या गाड़ी के ऊपर हमला नहीं किया।

उधर, वन विभाग के बीडीओ प्रिंस सुदेहड़ा ने कहा कि तेंदुए के देखे जाने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि अभी तक तेंदुए द्वारा किसी को नुकसान न पहुंचाने की जानकारी मिली है।

उन्होंने कहा कि वन विभाग इस घटना को लेकर पूरी तरह सजग है। प्रिंस सुदेहड़ा ने कहा लोगों बिलकुल भी घबराने की आवश्यकता नहीं है।