सोलन – रक्तदान जीवन बचाने के साथ सामुदायिक बंधन को मजबूत करता है

“शूलिनी विश्वविद्यालय ने इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज (आईजीएमसी) शिमला के सहयोग से बुधवार को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया”

सोलन 17 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों और कर्मचारियों के बीच सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देते हुए जीवन रक्षक कार्य के रूप में रक्तदान को बढ़ावा देना था।

पूनम नंदा निदेशक सस्टेनेबिलिटी एंड कम्युनिटी एंगेजमेंट ने कहा कि रक्तदान जीवन बचाता है और सामुदायिक बंधन को मजबूत करता है।

शिविर में 100 यूनिट रक्त के लक्ष्य के साथ छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की भागीदारी देखी गई, कार्यक्रम के समापन तक विश्वविद्यालय लगभग लक्ष्य तक पहुंच गया।

नंदा ने आईजीएमसी को उनके सहयोग के लिए आभार जताया। प्रतिभागियों की उदारता के लिए उनकी सराहना की। रक्तदान शिविर के साथ-साथ शूलिनी विश्वविद्यालय ने पिंक अक्तूबर की भी मेजबानी की गई।

जो स्तन कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक अभियान है, जो दुनिया भर में महिलाओं के सामने आने वाली सबसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक है।

स्तन कैंसर से उबरने वाली नंदा ने अपनी व्यक्तिगत यात्रा साझा की और शीघ्र पता लगाने और नियमित जांच के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि स्तन कैंसर एक बड़ा स्वास्थ्य खतरा बना हुआ है, जागरूकता और समय पर पता लगाना जीवन बचाने के लिए महत्वपूर्ण है।

यह आवश्यक है कि युवा अपने परिवारों, विशेषकर माताओं को स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित करे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने पिछले साल शुरू की गई अपनी माई मदर्स मेटर पहल को भी बढ़ावा दिया, जो छात्रों को अपनी माताओं और प्रियजनों के साथ स्वास्थ्य जांच के महत्व पर चर्चा करने के लिए प्रोत्साहित करती है।

इस कार्यक्रम के तहत, विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि कक्षाओं में जाकर छात्रों को निवारक स्वास्थ्य देखभाल के बारे में बातचीत करने के लिए प्रेरित करते हैं।

पिंक अक्तूबर अभियान के हिस्से के रूप में धन राशि एकत्रित करने वाले स्टॉल लगाए गए, जिससे प्राप्त आय से कैंसर जागरूकता कार्यक्रमों का समर्थन किया जायगा।